पीआर पब्लिक के विद्यार्थियों ने किया दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण

Share :

मुजफ्फरनगर। पचैंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 और 12वीं के विद्यार्थियों का शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए टूर दिल्ली गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक स्थलों व अपनी संस्कृति से रूबरू कराना रहा। शैक्षणिक भ्रमण की शुरूआत प्रात: 6:30 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी कॉलोनी से हुई। इस बीच बच्चे दिल्ली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समाधि स्थल राजघाट पहुंचे। यहां गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ बच्चों ने विभिन्न प्रांतों, देशों से आए पर्यटकों से बातचीत कर उनकी संस्कृति और देश के बारे में जानकारी प्राप्त की। विदेशी पर्यटकों के साथ बच्चों ने ग्रुप फोटो भी खिंचाई। इसके बाद बच्चों ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण करते हुए बच्चों ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन से जुड़े तथ्यों के बारे में जानकारी लेते हुए उनके अध्ययन-शयन कक्ष, पुस्तकालय तथा खजाना-घर भी देखा और नेहरू जी, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी से जुड़ी जानकारी संग्रहालय के माध्यम से प्राप्त की। इसके बाद बच्चे इंडिया गेट और वॉर मेमोरियल देखने गए। मेमोरियल में लड़ाईयों में शहीद हुए सैनिकों के नाम को अलग-अलग पट्टियों पर अंकित किया गया है। इसके साथ यहां हमेशा जलती रहने वाली अमर जवान ज्योति को भी देखा। बच्चों के लिए यह बड़ा भावुक कर देने वाला समय था। भ्रमण के अंत में बच्चों को संपूर्ण भ्रमण के सबसे आकर्षक स्थल अक्षरधाम मंदिर लेकर गए, जहां का वाटर शो बच्चों के लिए बड़ा मनोहारी, रोमांचक व आनंददायी पल रहे। यह भ्रमण का अंतिम पड़ाव था इसके बाद सभी बच्चे बस में अंताक्षरी, गीत और भजन गाते रात्रि 12 बजे खुशी, आनंद और मौज मस्ती के साथ सकुशल अपने घर पहुंचे। भ्रमण में जाने वाले छात्र छात्राओं में कक्षा 10 से मन्नत, अंशिका धीमान, स्नेहा पांडे, ओम प्रताप, अंकित पाल, अनुभव सिंघल, ईशानी शर्मा, ऋषि, करन, जसप्रीत, उदयराज, सर्व, कनिका तथा कक्षा 12 से नेहा, शगुन, अदिति, शौर्य, वंश, शुभ, आदर्श, आदित्य, प्रियांशी, निखिल आदि रहे। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के सानिध्य में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षकों में प्रियंका चौधरी, शंकर शर्मा, अजय कुमार, अनुपम सैनी, प्रज्ञा सिंधी ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

एसएसपी मुजफ्फरनगर ने किया रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal