नगर पालिका में फिर हुई डॉ. अतुल कुमार की वापसी

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर फिर से डॉ. अतुल कुमार की वापसी हो ही गई। उन्हें वापस पालिका में नहीं भेजने का मन बना चुके जिले के दो अफसरों ने भी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की नगर व जन हित के लिए सफाई के लिए बनी जरुरत को देखते हुए अपनी जिद छोड़कर उन्हें वापस पालिका में भेज दिया है। सीएमओ ने आदेश में अब यह भी साफ कर दिया है कि जब तक शासन नगरपालिका में नियमित रूप से नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती नहीं कर देती, तब तक डॉ. अतुल पालिका में इस पद पर कार्य करते रहेंगे।
पालिका में स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए अतुल कुमार की पत्नी ने 26 सितम्बर को बेटे की तबियत खराब होने के कारण आधी रात डीएम उमेश मिश्रा को फोन मिला दिया था। पत्नी की शिकायत थी कि बेटे के बीमार होने के बाद भी उपचार के लिए डॉ. अतुल को अवकाश नहीं दिया जा रहा है। शिकायत के बाद डीएम ने तत्काल ईओ को निर्देश जारी कर डॉ. अतुल को अवकाश पर भेजने के निर्देश दिए। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इसके लिए चेयरपर्सन के निर्देश पर 27 सितम्बर से डॉ. अतुल कुमार को अवकाश पर भेज दिया। इसके बाद एनएसए का अतिरिक्त चार्ज चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान को सौंप दिया। उधर, सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने डॉ. अतुल का पालिका में किया तबादला निरस्त करते हुए उनको वापस अपनी मूल तैनाती पीएचसी पीनना पर चार्ज संभालने के निर्देश दिए और एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार को पालिका में एनएसए के दायित्व पर तैनात कर दिया। इसी बीच डॉ. अशोक ने बीमारी का हवाला देते हुए सीएमओ को पत्र लिखकर पालिका में एनएसए का दायित्व निभाने में असमर्थता व्यक्त की, वहीं डॉ. अतुल कुमार ने पीएचसी पीनना पर चार्ज नहीं संभाला। सीएमओ ने इसे आदेशों की अवहेलना बताते हुए उनको सख्त चेतावनी दी और तत्काल चार्ज न संभालने पर वेतन रोकने के निर्देश दिये थे। इसी बीच अब इसमें एक नाटकीय मोड़ आया और जैसा माना जा रहा था, डॉ. अतुल कुमार पालिका में एनएसए के पद पर वापसी कराने में सफल रहे हैं। यह चौथा मौका है जबकि उनकी पालिका में वापसी हो रही है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने उनकी पालिका में वापसी के लिए आदेश जारी कर दिया है।

इन्होंने कहा-
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि पांच सितम्बर को चेयरपर्सन द्वारा सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद से डॉ. अतुल कुमार को हटाने के लिए पत्र लिखकर नए अधिकारी की मांग की थी। उनके आग्रह पर 18 अक्टूबर को एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार को पालिका में तैनात किया, लेकिन डॉ. अशोक ने स्वास्थ्य संबंधी समस्या बताकर कार्य करने में असमर्थता जाहिर की। चेयरपर्सन ने 4 नवम्बर में लिखे पत्र में डॉ. अशोक को कार्य मुक्त करने की संस्तुति करते हुए डॉ. अतुल कुमार को ही वापसी के लिए कहा। इसमें डॉ. अतुल को शासन स्तर से अधिकारी नियुक्त होने तक पालिका में तैनाती करने के आदेश जारी कर दिये हैं। माना जा रहा है कि अब शनिवार को डॉ. अतुल पालिका में चार्ज संभाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई