गुरूद्वारा रोडवेज पर सजा गुरू दरबार, संगतों ने टेका मत्था

Share :

मुजफ्फरनगर। स्थानीय रोडवेज गुरूद्वारे में श्री गुरू सिंह सभा द्वारा जगत गुरू कलयुग के अवतार साहिब श्री गुरू नानक देव जी महाराज का 555वां प्रकाश पर्व धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गुणी ज्ञानी-रागी जत्थों ने गुरू जी के जीवन के इतिहास का वर्णन किया। इस बीच बीते 13 नवंबर को, जो श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ प्रारम्भ किए थे, उनकी आज प्रात: 10 बजे समाप्ति हुई। समाप्ति उपरांत गुरू जी के दीवान सजाए गए। जहां पर हजूरी रागी भाई लखवीर सिंह श्री दरबार साहिब अमृतसर वालों ने कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। श्री गुरूद्वारा गांधी कॉलोनी के हैड ग्रंथी ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह ने कथा के माध्यम से श्री गुरू नानक देव जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिस समय गुरू नानक देव जी महाराज का प्रकाश हुआ उस समय धरती पर किस तरह हा-हाकार मचा हुआ था और लोग वहम और पाखंड में उलझे हुए थे। गुरू नानक देव महाराज ने कैसे इन सामाजिक बुराईयों, जात-पात व सती प्रथा के खिलाफ जमकर प्रचार किया। श्री गुरूनानक देव जी का मुख्य उपदेश, कर्म करो, नाम जपो और बांट कर खाओ का उपदेश दिया और वहीं से लंगर की प्रथा प्रारम्भ की, जो सदैव काल से आज तक यूं ही चली आ रही है।
श्री गुरूद्वारा रोडवेज परिसर में आज के पर्व पर रागी जत्थों द्वारा गुरुवाणी का गुणगान किया गया जिसमें मुख्य रूप से हजूरी रागी भाई लखवीर सिंह श्री दरबार साहिब अमृतसर वालों के साथ रागी जत्था गुरूद्वारा गांधी कॉलोनी, गुरूद्वारा नुमाईश कैम्प, और गुरूद्वारा रुड़की रोड द्वारा मनोहर कीर्तन किया गया। इसके अलावा गुरू गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शबद गायन करके संगत्तों को निहाल किया। गुरूद्वारे में प्रात: से ही संगतों द्वारा चाय नाश्ते आदि का प्रबंध किया गया, जो लगातार चलता रहा। इस पर्व पर गुरू दरबार में मत्था टेकने पहुुंंचे यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भारतीय प्रेस परिषद सदस्य एवं मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक एवं पंजाबी समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष अंकुर दुआ, भाकियू के राष्टÑीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, उद्यमी सतीश गोयल, रघुराज गर्ग, मनोज बाटला, महेश बाटला, यश कपूर, नील कमल पुरी, कुश पुरी, मनीष कपूर, सपा नेता राकेश शर्मा, स. सुखदर्शन सिंह बेदी, स. त्रिलोचन सिंह गंभीर, सतपाल सिंह मान, अशोक बाटला, कृष्ण गोपाल मित्तल, सभासद अमित पटपटटिया, पवन छाबड़ा, कमल कांत एड, घनश्याम भगत समेत शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों व पार्टियों के नेताओं के साथ ही गांधी कॉलोनी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री गोलोकधाम मंदिर, मां वैष्णो देवी मन्दिर, आर्य समाज मन्दिर के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में नगर की जनता ने प्रतिभाग किया। यहां आए सभी अतिथियों को शील्ड व सरोपा देकर गुरूद्वारा समिति की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर श्रद्धा के साथ गुरूनानक देव जी द्वारा चलाई लंगर प्रथा पर चलते हुए सभी ने एक ही पंगत में बैठकर लंगर छका। रात्रि में सभी ने अपने घरों में दीप माला व आशिबाजी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान सरदार हरजीत सिंह गुराया और महासचिव स. धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी के साथ सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई