जीआईसी मैदान में पीएम सूर्य घर को मैगा मेले का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर सोमवार को जीआईसी मैदान में मैगा मेले का शुभारंभ हो गया। दो दिवसीय मेले में इस दौरान जनपद के अधिकांश वेंडरों ने अपने स्टॉल लगाकर सरकार की इस योजना की लोगों को जानकारी देते हुए विद्युत समस्या से निजात पाने के साथ बिजली बिलों को कम होने के बारे में भी जानकारी दी।
घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर आॅनग्रिड सोलर पॉवर प्लांट लगाने की दिशा में शुरू इस पहल के बीच दो दिवसीय मेगा मेले का सीडीओ संदीप भागिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी भजन सिंह व विद्युत विभाग के चीफ पवन कुमार अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी इस दौरान जीआईसी मैदान में मौजूद रहे। परियोजना अधिकारी भजन सिंह ने बताया कि योजना में केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से अनुदान देय है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में मुजफ्फरनगर जिले में 50 हजार घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में शुरू कवायदों के बीच मंगलवार को भी विशाल मेला जीआईसी ग्राउंड में लगाया है, जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं को सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए आवेदन, स्थापना, अनुदान व बिल में आ रही तमाम त्रुटियों को पूर्ण करने व योजना के बारे में जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि लाभार्थी आॅनलाईन आवेदन यूपीनेडा, लखनऊ पोर्टल पर कर सकता है। सोलर संयंत्र स्थापना में प्रति किलोवाट करीब रुपए 65,000/- लागत आती है। जनपद स्तर पर संयंत्र स्थापना को 17 वेंडर्स पंजीकृत है। राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा 2 किलोवाट सोलर रूफटॉप पावर प्लांट की स्थापना पर रुपए 90,000/- अनुदान देय है तथा 3 किलोवाट के संयंत्र की स्थापना पर धनराशि रुपए 1,08,000/- अनुदान देय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal