यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद में घट गई परीक्षा केंद्रों की संख्या

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिषद प्रयागराज की 2024-25 बोर्ड परीक्षा के लिए चल रही परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। प्रयागराज से जनपद के लिए 71 परीक्षा केंद्र आनलाइन निर्धारित किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बेबवाइट पर अपलोड हो गई है। डीआइओएस ने इन केंद्र निर्धारित होने पर आपत्तियां मांगी है, जिसमें अभी संशोधन की उम्मीद की जा रही है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिषद इन दिनों आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा है। डीआइओएस कार्यालय से भी तैयारी चल रही है। इस वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए प्रयागराज से ही बोर्ड परीक्षा के केंद्रों का निर्धारण किया गया है। डीएम की अध्यक्षता में बनी जांच समिति ने बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के लिए करीब 200 से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जिसमें राजकीय विद्यालयों के साथ अशासकीय और वित्त विहीन विद्यालय शामिल रहे। प्रयागराज बोर्ड को निरीक्षण के बाद भेजी गई सूची का अवलोकन कर सोमवार को प्रयागराज से बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारित कर आनलाइन वेबसाइट पर 71 केंद्रों की सूची अपलोड की गई। बोर्ड की बेवसाइट पर जनपद में बनाए गए सभी 71 परीक्षा केंद्रों के नाम है, जिसमें अशासकीय विद्यालय, वित्तविहीन विद्यालय और राजकीय विद्यालय शामिल है। परीक्षा केंद्र बनाए जाने के साथ सभी विद्यालय के नामों की घोषणा की गई है। डीआइओएस राजेश श्रीवास ने सभी घोषित परीक्षा केंद्र संचालकों को सूची भेजकर आपत्तियां मांगी है। डीआइओएस ने बताया कि 29 नवम्बर तक केंद्र संचालक अपनी आपत्तियां दर्ज करेंगे, जिसके बाद फाइनल सूची डीएम के पास प्रेषित कर अंतिम सूची जारी होगी। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 16 राजकीय विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा 45 अशासकीय विद्यालय और 10 वित्त विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर डाली गई है। गत वर्ष के मुकाबले इस बाद चार परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं। इसके बीच 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं की कम संख्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान ने बांटा ठंडा शरबत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर राहगीरों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान एवं व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित भूषण, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, व्यापारी अनूप सिंह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal