पीआर पब्लिक में विज्ञान और कला प्रदर्शनी आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में विज्ञान व कला प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों ने फीता काटकर, मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने आकर्षक विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों के माध्यम से बच्चों ने भविष्य की सोच सबके सामने रखी। कला प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए आकर्षक पेंटिंग, पोर्ट्रेट और अन्य आर्ट एंड क्राफ्ट की वस्तुओं के मनभावन स्टाल लगाए गए।
प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं में अमन, आयुष, देवांश, उजफा, आरव, उत्कर्ष, अंशिका, नव्या, रिया, रिहान, केशव, आश्वी, शिवांगी, सृष्टि, अवनी, पीहू, निकुंज, सलोनी, सक्षम, अश्विन, आर्यन, सौम्या, अनुष्का, अंकित, आर्या, कनक, अविका, राधिका, प्रियांशु सिंह, ऋतुराज, अंशुमन, तनिष्क, भविष्य, मान्या, विराट, कार्तिक, अभिनव, विवेक, दीक्षा, वंशिका, दिव्यांशी, आशु, उज्जवल, विधि, अभिराज, शगुन, शिवम, नव्या, अंकित, विवेक, वैष्णवी आदि ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने विद्यार्थियों द्वारा किए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों के लिए स्वतंत्र विश्लेषण व उन्हें विज्ञान में नए-नए अविष्कार करने के लिए प्रेरित करती है। स्कूल निदेशक अनघ सिंघल ने बच्चों से उनके मॉडलों से संबंधित विषय पर प्रश्न पूछे व उनके इस प्रयास के लिए उन्हें बधाई दी। प्रबंधक अशोक सिंघल ने कहा कि आज की विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने जिस तरह के मॉडल प्रदर्शित किए हैं इनका उपयोग किसी भी आयु वर्ग के बच्चों के लिए विज्ञान को जानने और सीखने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपना शुभ आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार, आंचल गुप्ता, वैशाली त्यागी, राखी पाल, दीपक मलिक, अजय कुमार, शंकर शर्मा, शिखा ठाकुर, चेतना मैडम आदि का विशेष सहयोग और योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

कुम्भ मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुम्भ मेला प्रशिक्षण 2027 के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मियों को इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो. (डॉ.) नरेश चौधरी द्वारा कुंभ मेले के लिये प्रशिक्षित किया गया। सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार कुंभ मेला प्रशिक्षण 2027 के चतुर्थ चरण के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मी 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कर रहे हैं। इसी चरण

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई