आज भक्तों बीच स्वर्ण रथ पर सवार हो आ रहे बाबा खाटू श्याम

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव की धूम के बीच स्वर्ण रथ पर सवार होकर बाबा खाटू श्याम जी भक्तों के बीच पधार रहे हैं। इस कड़ी में आज बाबा श्रीखाटू श्याम जी की शोभायात्रा प्रात: 10 बजे से मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा मंदिर से परम्परागत मार्ग नवीन मंडी स्थल, गुड मंडी होते हुए राजवाहा रोड, नई मंडी, बड़े डाकखाने से गौशाला रोड़, नन्दी स्वीट्स, पुरानी गुड़ मंडी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार होते हुए मेहता क्लब, वकील रोड, चौड़ी गली, गौशाला रोड से भोपा पुल, मालवीय चौक, अंसारी रोड, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिवचौक, टाउनहाल रोड से मालवीय चौक के बराबर से होते हुए सिविल लाइन्स थाने के सामने से पचैंडा रोड, रेलवे ओवर ब्रिज से गांधी कालोनी बिजली घर के सामने वाली रोड से होते हुए श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर मुख्य मार्ग से द्वारकापुरी रोड, भोपा रोड पुल के बराबर से वापस वकील रोड होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। इस शोभायात्रा में 5 बैण्ड, ढोल, 10 झांकियां व बाबा श्याम का रथ भक्तों के हाथों से खींचा जायेगा। शोभायात्रा के स्वागत की कड़ी में मुख्य बाजारों व मार्गो को पूरी तरह तोरणद्वार के माध्यम से देर रात्रि सजाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मेयर किरण जैसल ने की डीएम मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर दी बधाई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट कर कांवड़ मेला सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कांवड़ मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम तथा मेले से जुड़े सभी विभागों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

हरिद्वार में वर्षा के पूर्वानुमान पर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए-विपिन गुप्ता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने देहरादून की भांति भारी वर्षा के पूर्वानुमान पर विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है। जिला अधिकारी को भेजे पत्र में विपिन गुप्ता ने कहा है कि वर्तमान में भारी वर्षा के कारण हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई