मुजफ्फरनगर। हारे का सहारा, बाबा खाटू श्याम हमारा के जयघोष के बीच श्री गणपति धाम ट्रस्ट समिति द्वारा भरतिया कॉलोनी में भगवान खाटू श्याम जन्मोत्सव के आयोजन की तैयारी पूर्ण कर ली है। इसी कड़ी में परंपरागत विशाल शोभायात्रा नगर क्षेत्र में 9 नवम्बर को निकाली जायेगी, जिसके लिए सभी भक्तों में असीम उत्साह एवं भक्तिभाव देखने को मिल रहा है।
गुरूवार को श्री गणपति धाम मंदिर परिसर में मीडिया से वार्ता करते हुए भीम कंसल ने बताया कि श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव 9 से 13 नवम्बर तक धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान खाटू श्याम जी की जन्मोत्सव शोभायात्रा 09 नवम्बर दिन शनिवार को प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा श्री गणपति धाम मंदिर से परम्परागत मार्ग नवीन मंडी स्थल, गुड मंडी होते हुए राजवाहा रोड से नई मंडी बड़े डाकखाने के सामने से निकलकर गौशाला रोड़ नन्दी स्वीट्स के बराबर से होते हुए पुरानी गुड़ मंडी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार होते हुए मेहता क्लब, वकील रोड, चौड़ी गली, गौशाला रोड से भोपा पुल होते हुए मालवीय चौक, अंसारी रोड, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिवचौक, टाउनहाल रोड से मालवीय चौक के बराबर से होते हुए सिविल लाइन्स थाने के सामने से पचैंडा रोड, रेलवे ओवर ब्रिज से गांधी कालोनी बिजली घर के सामने वाली रोड़ से होते हुए श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर होते हुए मुख्य मार्ग से द्वारकापुरी रोड, भोपा रोड, भोपा रोड पुल से होते हुए फिर वापस वकील रोड से बड़े डाकखाना रोड पर होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इस शोभायात्रा में 05 बैण्ड, ढोल, 10 झांकियां व बाबा श्याम का रथ हाथों से खींचा जायेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रा मार्ग को झण्डों व तौरण द्वार से सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 नवम्बर को श्याम नाम मेहंदी उत्सव मंदिर प्रांगण में सायं 7 बजे से मनाया जायेगा। वहीं 11 नवंबर को सायं 7 बजे निशान वितरण होगा और 12 नवंबर प्रात: 9 बजे एकादशी निशान यात्रा शिव चौक से प्रारम्भ होकर मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। इसी दिन एकादशी भव्य कीर्तन रात्रि को 8 बजे से मंगला आरती तक रहेगा। 13 नवम्बर को रात्रि में बधाई उत्सव व उसके उपरान्त भंडारे के साथ उत्सव का समापन होगा। इस दौरान मुख्य रूप से श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार से भीम कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चचा जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोम प्रकाश कुच्छल, अंबरीश सिंघल, बिजेन्द्र रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गोयल, अमित गुप्ता, अंकित अग्रवाल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शशांक राणा, शुभम तायल, रजत राठी, नवनीत गुप्ता, यश गर्ग, तुषार गर्ग आदि मौजूद रहे।






