कूड़े से विद्युत उत्पादन कराने की दिशा में आगे बढ़ी नगर पालिका

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् का करीब एक दशक पुराना वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित कराने का सपना चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के कार्यकाल में पूर्ण होने जा रहा है। इसके लिए पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह नीदरलैंड और यूपी सरकार के बीच हुए एमओयू को धरातल पर लाने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रही हैं। प्लांट के लिए सड़क निर्माण बाधा को दूर करने के बाद प्लांट में मशीनरी सेक्शन को खड़ा करने में एक सप्ताह के भीतर ही निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। वहीं नगर पालिका प्रशासन का प्रयास होगा कि मार्च 2025 से पूर्व प्लांट का शुभारंभ करा दिया जाए। नीदरलैंड कंपनी प्लांट पर 18 अरब रुपए खर्च करने जा रही है। कंपनी अफसरों ने गुरूवार को पालिका मुख्यालय पहुंचकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ ले आउट प्लान पर विस्तृत चर्चा की।
नगरपालिका परिषद् में कूड़े से बिजली बनाने के लिए एक दशक पूर्व तत्कालीन चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने नीदरलैंड की कंपनी के साथ काम शुरू किया था, लेकिन समय समय पर बाधा पैदा होने से यह परवान नहीं चढ़ पाया। बीच में नीदरलैंड और यूपी सरकार के बीच विभिन्न शहरों में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने का करार हुआ तो मुजफ्फरनगर को शामिल किया गया, इसके लिए पालिका से कंपनी ने करीब 20 हैक्टेयर भूमि मांगी थी, जो उपलब्ध करा दी गई। गुरूवार को वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित करने के लिए एमओयू के तहत काम कर रही नीदरलैंड की जीसी इंटरनेशनल की इंडियन सिस्टर कन्सर्न कंपनी जीसी आईएनटी सॉल्यूशंस प्रा. लि. नई दिल्ली के डायरेक्टर एवं सीईओ थेरूस जिएलिंग, डायरेक्टर सिद्धार्थ शिवारमण व आॅपरेशनल मैनेजर जेस्सी स्केपर्स पालिका में पहुंचे। उन्होंने यहां ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ मुलाकात करते हुए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए मशीनरी सेक्शन बनाने के लिए निर्माण कार्य प्रारंभ करने को बिन्दुवार चर्चा की। कंपनी सीईओ थेरूस जिएलिंग ने ईओ को बताया कि किदवईनगर के एटूजेड सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट वाली भूमि पर बने मशीनरी कम्पाउंड में ही वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का मशीनरी सेक्शन बनाया जायेगा। इसके लिए वहां पर लगी पुरानी मशीनरी हटवाने के साथ एक सप्ताह में जरूरी निर्माण कार्य, फाउंडेशन आदि को शुरू कराया जायेगा। उन्होंने ईओ से शिकायत की कि प्लांट पर बने डम्पिंग ग्राउंड में शहर से निकल रहे अपशिष्ट को डालने के बजाए कूड़ा निस्तारण में लगी एमआईटूसी कंपनी के लोग प्लांट के बाहर ही रात्रि में सड़क किनारे कूड़ा डाल रहे हैं, जिससे आवागमन के लिए मार्ग भी अवरुद्ध हो रहा है। वहीं प्लांट के पास तीव्र मोड पर बना एक सीवर क्षतिग्रस्त है, उसके निर्माण की जरुरत है। ईओ प्रज्ञा सिंह ने एमआईटूसी कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह व सैकेंड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह को सड़क किनारे कूड़ा डालने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तत्काल रुकवाने व अपशिष्ट प्लांट के अंदर निर्धारित डम्पिंग ग्राउंड पर करने के निर्देश के साथ चेतावनी भी दी, वहीं एई निर्माण अखण्ड प्रताप सिंह को क्षतिग्रस्त सीवर का निर्माण सड़क बनने से पहले कराये जाने के लिए कहा है, ताकि कार्ययोजना को धरातल पर उतारने में कोई गतिरोध पैदा न हो पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal