मुजफ्फरनगर। बीते दिवस मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से संपन्न अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री हुई प्रतियोगिता में सनातन धर्म महाविद्यालय की टीम चैंपियन चुनी गई। मंगलवार को टीम का कॉलेज में स्वागत किया गया। कॉलेज की यह टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए नगर के जानसठ रोड स्थित एसवीएम कॉलेज मुजफ्फरनगर में संपन्न हुई थी। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की महिला और पुरुष दोनों ने चैंपियन बन सफलता का परचम फहराया। इस बीच महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने सभी टीम के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की शिवानी गोस्वामी, असमीना कश्यप, तालिब, गौतम, मनीष का नॉर्थ जोन कॉम्पीटिशन के लिए चयन हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रोफेसर अजय पाल, डॉ. अरविंद पंवार शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ. नितिन कुमार सिंह, डॉ. अंशुल शर्मा, एचओडी बीपीईडी विभाग, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. कर्मजीत कौर, डॉ. नागेंद्र आदि मौजूद रहे।

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर






