जाम के झाम में फंसे वाहन, लोग रहे दिनभर बेहाल व परेशान

Share :

मुजफ्फरनगर। त्यौहारी सीजन के बीच नगर मुख्यालय से हाइवे और संपर्क मार्गो पर तमाम दावों के बावजूद यातायात व्यवस्था बेपटरी दिखाई दी। ऐसे में नगर क्षेत्र में जहां एक ओर मुख्य बाजारों व चौराहों के साथ गली-मौहल्लों व संपर्क मार्गो पर जाम की समस्या से लोगों का बुरा हाल रहा। वहीं हाइवे व संपर्क मार्गो पर वाहनों की लंबी कतार ने देर रात्रि तक लोगों को परेशान रखा। हालात यह हुए कि नगर में जाम की समस्या से किसी चौराहें अथवा अन्य नगर में प्रवेश के संपर्क मार्गो पर जाम के झाम से लोग कर्राहते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को गंतव्य पर जाने के लिए भारी दिक्कतों के साथ ही समय और आर्थिक परेशानी को भुगतनी पड़ी, वहीं जाम के झाम से आहत लोगों को इस दौरान वाहनों के प्रदूषण से परेशान होते देखा गया। ऐसे हालातों के बीच बीमार व बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दीपों के पंच पर्व दीपोत्सव की धूम रविवार को शांत हो गई, लेकिन इस बीच सोमवार में घर वापसी की तैयारियों में जुटे दर्जनों परिवारों को देर रात्रि तक रुलाए रखा। वहीं नगरीय क्षेत्र से गांव-देहात तक दीपावली की समाप्ति के बाद वाहनों की भागम-भाग हर ओर दिखाई दी। देशभर के साथ जनपद मुख्यालय और गांव देहात में इस कड़ी में नगरीय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेपटरी रही। हालांकि ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पूर्व में तमाम दावे किए, पर ऐसा कहीं दिखाई नहीं दिया, यह हर चौराहे से हाइवे व संपर्क मार्गो पर कोई भी आसानी से देख सकता है। ऐसे में नगरीय क्षेत्र की बात की जाए तो शहर के मुख्य बाजारों के साथ चौराहों व इन बाजारों से सटे अन्य मार्गो पर यातायात व्यवस्था सोमवार देर सायं तक यूं ही बेपटरी रही। पूरा जिले के साथ हाइवे के हालात भी इससे जुदा नहीं दिखाई दिए। रविवार में वैसे तो दीपों के पंच पर्व की भैय्यादूज के साथ विदाई हो गई, लेकिन इस बीच नगरीय क्षेत्र के अधिकांश बाजारों से संपर्क मार्गो पर जाम का झाम बरकरार रहा। सोमवार को दोपहर के बाद नगर के अस्पताल तिराहा से शामली-बुढ़ाना की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग, आबकारी रोड और शिव चौक से झांसी की रानी, मिनाक्षी चौक, मालवीय चौक समेत अन्य चौराहों के हालात बद से बदतर ही रहे, जिससे स्थानीय लोगों के साथ जाम में फंसे वाहन चालकों का रहा। वहीं जाम के झाम में फंसे लोगों के साथ जाम से हर ओर स्थानीय लोगों का बुरा हाल रहा। इस बीच वाहनों के अलावा पैदल चलना भी दुभर हो गया। इस बीच स्थानीय लोग जाम के झॉम में हलकान ही रहे। शिव चौक पर जाम के झाम में फंसे लोगों का कहना था कि जिले के आलाधिकारी व पालिका की चेयरपर्सन कभी बिना लाव लश्कर के इस क्षेत्र में ऐसे वक्त सड़कों पर निकल कर देखे, जब उन्हें हकीकत का ज्ञान होगा। इस तमाम लोगों ने मुजफ्फरनगर बुलेटिन के माध्यम से क्षेत्र में जाम की समस्या से आहत होने के साथ ही निदान की गुहार की। मुख्य बाजारों के साथ ही गली-मौहल्लों में भी तमाम यातायात व्यवस्था ऐसी ही रही, जिसमें लोगों को रेंगते हुए दिक्कतों के बीच गंतव्य की ओर बढ़ना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal