दिखी मायूसी: मनरेगा कर्मियों को नहीें मिला इस बार वेतन

Share :

मुजफ्फरनगर। इस बार मनरेगा कर्मियों की दीपावली जिम्मेदारों की जारी उदासीनता के चलते फीकी रह गई। ऐसे में इन कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन नहीं मिल पाया, जबकि दीपावली त्यौहार को लेकर तमाम कर्मचारी वेतन आने का इंतजार ही करते रहे। शासन स्तर से मनरेगा कर्मियों को वेतन नहीं मिल पाने के कारण कर्मचारियों में रोष बना हुआ है।
योगी सरकार की ओर से इस बार भी तमाम राज्य कर्मियों को दीपावली त्यौहार के पूर्व ही वेतन व पेंशन दिए जाने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में अधिकांश सरकारी विभागों के कर्मचारियों को वेतन मिल गया लेकिन इस बार मनरेगा कर्मी बिना वेतन के रह ही गए। जनपद में ऐसे हालातों के बीच मनरेगा में करीब 19 कर्मचारियों की दीपावली फीकी रह गई। जनपद में मनरेगा कर्मचारियों में 12 तकनीकी सहायक, 2 लेखा सहायक, तीन कम्प्यूटर आॅपरेटर, दो अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी है। इन तमाम दीपावली से पूर्व वेतन नहीं मिल पाया है। शासन स्तर से इन कर्मचारियों का वेतन नहीं आने से कर्मचारियों के साथ परिवारों में भी मायूसी देखने को मिली। उक्त कर्मचारी दीपावली वाले दिन भी वेतन का इंतजार करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal