डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक का करें किसान इस्तेमाल

Share :

मुजफ्फरनगर। अन्नदाता की आय बढ़ाने के साथ बेहतर पैदावार के लिए अब डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एनपीके के इस्तेमाल से खेतों में पैदावार की बढ़ोतरी भी होगी। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने दावा किया कि जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। यहां किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।
जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि जनपद में वर्तमान में यूरिया 16500 मैट्रिक टन, डीएपी 1525 मैट्रिक टन और एनपीके 3890 मैट्रिक टन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बेहतर पैदावार के लिए एनपीके उर्वरक में 12 फीसदी नाइट्रोजन, 32 फीसदी फास्फोरस और 16 फीसदी पोटाश की मात्रा मौजूद है, जो उपज को बढ़ाने के साथ ही आय बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि गेहूं व मक्का की बुवाई में डीएपी के स्थान पर एनपीके खाद का प्रति हेक्टेयर 188 किग्रा प्रयोग आसानी से किया जा सकता है, जबकि दलहन की बुवाई में 130 किग्रा प्रति हेक्टेयर प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि डीएपी जितना बेहतर उपज जितना कारगर है उतना एनपीके उर्वरक भी कारगर है। इसमें 16 फीसदी फास्फेट, 12 फीसदी सल्फर एवं 19 फीसदी कैल्शियम पाया जाता है। उन्होंने बताया कि गेहूं, चने व मटर बुवाई में डीएपी 130 किग्रा प्रति हेक्टेयर के स्थान पर सिंगल सुपर फास्फेट 375 किग्रा प्रति हेक्टेयर में प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने किसानों को डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक का प्रयोग करने का इस बार सुझाव दिया है।
उधर, जनपद में उवर्रक की किल्लत की चर्चाओं के बीच कृषि विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि जनपद के किसानों को उर्वरक की कोई कमी नहीं लगने दी जाएगी। इस माह में 4355 मैट्रिक टन यूरिया, डीएपी 2850 मैट्रिक टन, एनपीके 1350 मैट्रिक टन, एमओपी 1105. मैट्रिक टन आना प्रस्तावित है। वहीं बीते माह भी उर्वरक की कोई कमी नहीं रही है। इस माह में 52118 मैट्रिक टन यूरिया का वितरण हुआ है। वहीं 11490 मैट्रिक टन डीएपी और 3007 मैट्रिक टन एनपीके का वितरण हुआ। इसके अलावा 1054 मैट्रिक टन एमओपी और 4586 मैट्रिक टन एसएसपी का वितरण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal