बाल श्रम के प्रति जागरूकता को सड़क पर उतरा श्रम विभाग

Share :

मुजफ्फरनगर। बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच शनिवार को श्रम विभाग की टीम ने अन्य विभागीय व सामाजिक संस्थाओं संग मिलकर नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस बीच मुख्य व्यापारियों और दुकानदारों को बाल श्रम न कराने के लिए प्रेरित करते हुए सख्त संदेश दिया कि बाल श्रम कराना आपराधिक कृत्य है, ऐसे में किसी प्रतिष्ठान पर बाल श्रम का मामला पकड़ा, तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।
त्यौहारी सीजन के बीच जब जिले में जीएसटी विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ ही आतिशबाजी की धरपकड़ को इससे जुड़े तमाम विभाग सड़कों पर उतर गए हैं। वहीं दूसरी ओर मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के सचिव के आदेश पर सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को बाल श्रम विरोधी जनजागरण नगर में चलाया गया। अभियान के तहत सहायक श्रमायुक्त के साथ शनिवार को जिला प्रोबेशन विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति, थाना एएचटी और एक्सेस टू जस्टिस, संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र की संयुक्त टीम शामिल रही। इन टीमों में शामिल अधिकारी-कर्मियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर के शिवचौक, रोडवेज बस स्टैंड, भगत सिंह रोड, आर्य समाज रोड आदि क्षेत्र में टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने स्वदेशी बूट हाउस, भगत सिंह रोड, बाटला ब्रदर्स, धार्मिक पुस्तक झांसी रानी, छोले भटूरे व रेड्डी वाले आदि प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों को बाल श्रम न कराने के लिए हिदायत दी गई। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी बालेश्वर सिंह एवं शालू राणा ने कुछ बच्चों को चिन्हित करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया। सेवायोजकों को हिदायत दी गई। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रीना पवार एवं प्रोबेशन विभाग बाल संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी ने बताया कि ऐसे ही अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे, जिससे बच्चे शिक्षा की ओर आकर्षित रहें। अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन से राखी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता पूजा रानी, थाना एएचटी से प्रभारी सर्वेश कुमार एवं टीम वी ग्रामीण समाज विकास केंद्र मुजफ्फरनगर से गौरव मलिक आदि ने लोगों को जागरूक किया।

इन्होंने बताया-
सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह ने बताया कि बाल श्रम निषेध अधिनियम1986 संशोधन 2016 के तहत सेवायोजकों पर जुर्माना एवं सजा का प्रावधान है कि कोई भी व्यक्ति 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से बाल श्रम नहीं कराएगा यदि ऐसा कृत्य करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई