मीरांपुर उपचुनाव: पांचवें दिन पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में जारी आदर्श आचार सहिता के बीच बुधवार को मुजफ्फरनगर जिले की मीरांपुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर 5वें दिन राजनीतिक दलों के बड़े दिग्गजों में से किसी भी उम्मीदवार में अपनी दावेदारी नहीं ठोकी हैं। हालांकि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दौर की ओर बढ़ते कदमों के बीच पांचवें दिन बुधवार को मीरांपुर उप चुनाव में आॅल इंडिया मजलिस-ए-इताहादुल मुर्खालीन पार्टी से मौहम्मद अरशद के साथ ऋषिवादी कर्मशील वंग उरमार्थी पार्टी से विनोद कुमार समेत कुल पांच निर्दलीय प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन पत्र जमा किए हैं। वहीं इस बीच बुधवार को मात्र 21 लोगों ने कचहरी में पहुंचकर इस बीच नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। ऐसे में मीरांपुर उपचुनाव को लेकर अभी तक 11 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन पत्र जमा किए जा चुके हैं, जबकि अब मात्र दो दिन ही नामांकन पत्र जमा करने के लिए शेष रह गए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी उप चुनाव कार्यक्रम के बीच नामांकन प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव की ओर तेजी से अग्रसर है। हालांकि अभी तक किसी भी बड़े दल के प्रत्याशी के द्वारा नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया है। बुधवार को पांचवें दिन पांच नामांकन पत्र जमा हो पाए हैं। इन नामांकन प्रक्रिया के बीच आज आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्ताहादुल मुर्सालीन पार्टी से जहां मौहम्मद अरशद ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, वहीं ऋषिवादी कर्मशील यंग परमार्थी पार्टी से विनोद कुमार ने पर्चा दाखिल किया है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में प्रदीप कुमार, बालेन्द्र कुमार और राजेश कुमारी द्वारा रिटर्निंग आॅफिसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार के समक्ष अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया गया है। अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मीरांपुर उप चुनाव के लिए नामांकन कक्ष में अब तक 11 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा कराए जा चुके हैं। इसके अलावा बुधवार को 21 दिग्गजों ने नामांकन कक्ष में पहुंच कर इस बीच नामांकन पत्रों की खरीद हो पायी है। अब अगले दो दिनों में राजनीतिक दलों के दावेदारों के दल-बल के साथ पहुंचने की संभावनाएं बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई