नुमाईश मैदान में रिमोट द्वारा हुआ डिजिटल पुतलों का दहन

Share :

मुजफ्फरनगर। बुराई पर अच्छाई-असत्य पर सत्य के प्रतीक विजयदशमी पर्व की शनिवार को नगर से गांव देहात तक धूम रही। इस दौरान नगर मुख्यालय से विभिन्न कस्बों व ग्रामीण अंचलों में रामलीला के मंचनों के साथ जिलेभर में 52 स्थानों पर पुतला दहन लीला मंचन के साथ मेलों में भारी भीड़ ने तमाम रिकार्ड धराशाही कर दिए, जिसे व्यवस्थित करने में श्री रामलीला कमेटी के साथ पुलिस प्रशासन की सांसे दिनभर बढ़ी रही। देर सायं विजय जुलूस के साथ कार्यक्रम संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान जनपद भर में हर स्थिति पर अधिकारी पैनी नजरें गड़ाए रहे।
विजयदशमी पर्व की धूम के बीच शनिवार को जनपद भर में दशहरा निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गया। सुरक्षा कारणों से मेरठ रोड पर पुलिस बल पूरे दिन अलर्ट मोड़ पर रहा। शहर के सबसे बड़े मेलों में शुमार रहे नुमाईश मैदान में पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी विजयदशमी पर्व पूरे उत्साह व उल्लास के साथ संपन्न हो गया। श्रीराम सेवा दल कमेटी की ओर से नुमाईश मैदान में आयोजित कार्यक्रम में इस बार रावण के मुंह से निकली करीब 45 मीटर तक आग आकर्षण के केन्द्र में रही। वहीं नुमाईश मैदान में 60 फुट के विशालकाय रावण के पुतले में की गई विशेष कलाकारी लोगों के आकर्षण के केंद्र में बनी रही। इसके साथ ही 50 फुट के कुंभकर्ण और 45 फुट के मेघनाद के पुतले दर्शकों को अपने मोहपाश में बांधते हुए दिखाई दिए। श्रीराम सेवा दल की ओर से आयोजित रावण दहन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में यूपी सरकार में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.संजीव बालियान के साथ ही विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य एवं मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ, उद्यमी भीम कंसल, सतीश गोयल, बसुंधरा रेजीडेंसी के डायरेक्टर अमित चौधरी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, संजय अग्रवाल, पंजाबी समाज के अध्यक्ष सुखदर्शन सिंह बेदी, अरुण जैन एवं राजेश जैन आदि उपस्थित रहे। श्रीराम सेवा दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इस बीच डीएम उमेश चंद्र मिश्रा व एसएसपी अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य अंकुर दुआ ने की। इस दौरान मुख्य रूप से श्रीराम सेवा दल अध्यक्ष विनोद खेड़ा, महासचिव अशोक डूमरा, डॉ. सुरेश खुराना, अशोक राज कथूरिया, विनोद वाधवा, किशन लाल खेड़ा, महेंद्र अरोरा, इंद्रजीत सुनेजा, कुल भूषण बजाज, डॉ. विजय टंडन, राजेश मल्होत्रा, विशाल डूमरा, राजीव धवन, प्रवीण खेड़ा, पवन अरोरा, विवेक टंडन, प्रवीण पुन्यानी आदि ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया। इसके बाद भगवान श्रीराम के साथ मुख्य अतिथियों ने डिजीटल लाइटों से जगमगाते अहंकारी रावण के पुतले का दहन किया। नुमाईश मैदान में रावण के पुतले ने जैसे ही आग पकड़ी, वैसे ही जलने से पूर्व रावण का यह पुतला अपने मुंह से धुआं और आग उगलने के साथ अट्टाहस करने से सभी को भयभीत करते हुए आकर्षित कर उठा। इस पुतले के साथ ही मैदान में कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को भी रिमोट से अग्नि को समर्पित कर दिया, जिससे वहां हर ओर जय श्रीराम के नारे से माहौल भक्तिमय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा

स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है योग-आशु चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। सभी को योग को दैनिक दिनचर्या का

नशा तस्करी में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सिडकुल व रानीपुर कोतवाली में मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। आॅपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal