श्रीदुर्गा अष्टमी-महानवमी पर कन्या पूजन संग महागौरी और सिद्धिदात्री का किया गुणगान

Share :

मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्र महोत्सव के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़Þते कदमों के बीच शुक्रवार को श्री दुर्गा अष्टमी और महानवमी तिथि पर आस्था और श्रद्धा की गंगोत्री बहती हुई नजर आई। इस बीच घरों से दुर्गा मंदिरों तक हर ओर श्रद्धालुओं ने अष्टमी व महानवमी एक साथ होने के कारण मां दुर्गा की 8वीं शक्ति मां महागौरी और नवमी शक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना करते हुए माता रानी का गुणगान किया। इस दौरान तमाम मंदिरों में माता के भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी। लोगों ने घरों और मंदिरों पर कन्याओं को जिमाते हुए उन्हें प्रसाद ग्रहण कराते हुए उपहार एवं मिष्ठान भेंट किए। वहीं मंदिरों पर अलसुबह से ही भक्तों का माता रानी को भोग लगाने के लिए मेला लगा रहा। दोपहर के बाद कई घरों में महानवमी पूजन करने के साथ कन्याओं को जिमाने की प्रक्रिया जारी रही। शनिवार सुबह भी कुछ परिवार महानवमी पूजन के बाद में दशहरा पूजन करने की तैयारी में जुटे दिखाई दिए।
नगर मुख्यालय से गांव-देहात पर शुक्रवार को नवरात्र महोत्सव की हर ओर धूम दिखाई दी। इस बीच जहां कन्या पूजन को घरों से मंदिरों में महागौरी की पूजा अर्चना की गई। वहीं इन छोटी कन्याओं को एकत्र करने की खातिर गली-मौहल्ले में पूरे दिन आपाधापी का माहौल देखने को मिला। उधर, श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर श्री दुर्गा माता के दर्शन करते हुए उन्हें हलवा-पूरी आदि का भोग लगाते हुए घर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। कन्याओं के पूजन करने के साथ उन्हें भोग प्रसाद के साथ ही भेंट स्वरूप उन्हें उपहार दिए। इसके बाद महिलाओं व घर के अन्य परिजनों ने व्रत का पारण किया। मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी और नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। मां दुर्गा की आराधना और भोग प्रसाद अर्पित करने के लिए सुबह से मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा और वहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने माता रानी के दर्शन करते हुए उन्हें हलवा-पूरी का भोग लगा, प्रसाद चढ़ाया तथा नारियल का भोग लगाया। इस बीच मंदिरों में माता रानी के जयकारें गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने घरों में माता रानी के छोटे रूप में छोटी कन्याओं की पूजा करके उनके पांव धोकर तिलक लगा कर हलवा-पूरी आदि व्यंजनों से कन्याओं को भोग लगाकर उन्हें उपहार व रुपये भेंट कर अपने व्रत का पारण किया। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए नगर के गांधी कालोनी स्थित श्री वैष्णो देवी मंदिर के अलावा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री संकटमोचन मंदिर, श्री शिव शक्ति शनि मंदिर सुभाषनगर के अलावा नई मंडी के श्री बालाजीधाम मंदिर, श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर व राज रानी मंदिर नई मंडी समेत नगरीय क्षेत्र के नदी घाट स्थित पौराणिक दुर्गा मंदिर, आत्मबोध योग मंदिर, मौ. रामपुरी, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, एकता विहार, इन्दिरा कालोनी, केवलपुरी, आर्यपुरी, ब्रह्मपुरी, साकेत आदि अधिंकांश मंदिरों में दिन भर भजन कीर्तन व पूजा अर्चना के साथ माता रानी को भोग प्रसाद अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा

स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है योग-आशु चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। सभी को योग को दैनिक दिनचर्या का

नशा तस्करी में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सिडकुल व रानीपुर कोतवाली में मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। आॅपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal