गन्ना समिति डायरेक्टर पद पर ज्योति भोला सिंह निर्विरोध निर्वाचित

Share :

मुजफ्फरनगर। जिले की 8 सहकारी गन्ना विकास समितियों में अब सामान्य निकाय गठन के दूसरे चरण की चुनावी रस्साकसी बुधवार से शुरू हो गई। समितियों में डेलीगेट पद का चुनाव संपन्न होने के बाद में अब डायरेक्टर पदों पर नामांकन शुरू हुआ, जिसमें कई समितियों में कई क्षेत्र से डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, इनमें सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी के कूकड़ा क्षेत्र से डायरेक्टर पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ज्योति भोला सिंह के नामांकन करने के बाद उनके सामने कोई दूसरा दावेदार नहीं आने से उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। अब 17 अक्टूबर को सभापति व उप सभापति के निर्वाचन होंगे।
सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी में कूकड़ा से डेलीगेट के लिए शंकर उर्फ भोला सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। ज्योति सिंह तितावी समिति के सभापति पद के लिए भाजपा ने समर्थित प्रत्याशी बनाया है। इस दौरान उनके पति शंकर उर्फ भोला सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के हितों को लेकर हम चुनाव लड़ रहे हैं और किसानों के आशीर्वाद से सभापति के चुनाव में भी हम जीत दर्ज करायेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों का भी प्यार देने पर आभार प्रकट किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रत्याशी ज्योति भोला सिंह के साथ अमित राठी पूर्व प्रमुख, देवेन्द्र राठी पूर्व प्रधान कूकड़ा, सतपाल चौधरी, किरण चौधरी, चांदवीर सिंह, वेदपाल चौधरी, चौ. हरवीर सिंह, विरेन्द्र फौजी कूकड़ा, ईसम सिंह, चन्द्रपाल सिंह, चौ. प्रमोद कूकड़ा, यशपाल सिंह, सोहनवीर सिंह, बंटी चौधरी, अनिल सिंह, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, विनय राणा, दीपक चौधरी, नरेश गुर्जर और गौरव चौधरी सहित सैंकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal