मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में संपन्न बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने टूटी सड़कों की मरम्मत व नई सड़कों के प्रस्ताव को लेकर अधिकारियों संग मंथन किया। उन्होंने सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के साथ जहां पर सड़कों का निर्माण कार्य अपूर्ण है उसे शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी त्यौहारों के चलते रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति किए जाने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
योगी सरकार की पहल पर प्रदेश में सड़कों को गड्ढÞामुक्त किए जाने के साथ जनपद के अंतर्गत सड़कों की मरम्मत व नई सड़कों के प्रस्ताव के संबंध में अफसरों के साथ बैठक की गई। बैठक में प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए जहां प्रभारी मंत्री ने जरुरी कार्यवाही करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री, उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग डॉ. सोमेंद्र तोमर ने प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ आगामी त्यौहारो, सड़क सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्यौहारों के दृष्टिगत सडकों को गड्ढा मुक्त किया जाये, जिससे आमजन को आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं जहां पर सडकों का निर्माण कार्य अभी अपूर्ण है उन्हें शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण किया जाये। त्यौहारों पर प्रभारी मंत्री ने रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक राजपाल बालियान, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी अभिषेक सिंह, सीडीओ संदीप भागिया समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास






