नावला परिवार की बेटी मानवी जैन ने मुजफ्फरनगर का बढ़ाया गौरव

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की बेटी ने एक बार फिर से पेरू के लीमा में आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 में भारत की पदक तालिका में अपना नाम दर्ज कराते हुए कीर्तिमान बनाया है। जनपद के नावला परिवार से जुड़े सुभाष चन्द जैन की पौत्री एवं वर्तमान में इंदौर में अपने पिता विवेक जैन संग रह रही मानवी जैन की इस सफलता पर नावला परिवार में खुशी की लहर दिखाई दी। पेरू में संपन्न प्रतियोगिता में देश को मिले पदकों की संख्या अब तक 21 हो गई। पिस्टल में निशानेबाजों ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धाओं में 5 और पदक जीते, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य शामिल रहे।
पेरू के लीमा में आयोजित हुई आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 में मानवी जैन पुत्री विवेक जैन ने पिस्टल प्रतियोगिता (25 मीटर) में कांस्य पदक अपने नाम करने में सफलता हासिल की। मानवी जैन ने इसके साथ टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा दिव्यांशी और सूरज शर्मा ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। देश ने महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में दिव्यांशी (564), परीशा गुप्ता (559) व मानवी जैन (557) के साथ पहले तीन स्थान हासिल किए। वहीं एक अन्य भारतीय निशानेबाज शिखा चौधरी 554 चौथे स्थान पर रहीं। चैंपियनशिप 2024 में 51 देशों के 560 से अधिक निशानेबाज प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal