मुजफ्फरनगर। स्वभाव स्वच्छता संस्कार के “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024” के अंतर्गत, बरला इंटर कॉलेज में दिनांक 30 सितंबर 2024 को स्वच्छता हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए एक जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाना था।
कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के कला प्रवक्ता, मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम संचालन विद्यालय की जीव विज्ञान प्रवक्ता दीपांशी भारद्वाज द्वारा किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य सुधीर कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्वच्छता की महत्ता पर बल दिया और छात्रों को ‘स्वच्छता ही सेवा’ के प्रति जागरूक किया। उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छता न केवल हमारे विद्यालय और घरों की, बल्कि हमारे पूरे समाज और देश की जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति अपने दायित्वों को समझा और समाज में स्वच्छता के संदेश को फैलाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान को प्रोत्साहन देने और स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इसके अतिरिक्त नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, मु. नगर संचालित स्वच्छता की सेवा अभियान के अंतर्गत “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता” की थीम पर जन मानस को जागरूक करने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या कु.सुमित्रा सिंह जी के मार्गदर्शन में शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका उद्देश्य सरकार के “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता” के सन्देश को जन जन तक पहुंचाना था।







