मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में आज बिजनेस प्लॉन के अंतर्गत 33 केवी केबल की इस बीच मरम्मत का कार्य किए जाने के कारण जानसठ रोड बिजली घर के सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। विद्युत विभाग के अफसरों के अनुसार इसके चलते सोमवार को जानसठ क्षेत्र के उक्त फीडर से जुड़े द्वारका सिटी, एटूजेड कॉलोनी, गुलशन विहार, पारस इनक्लेव, वसुंधरा रेजीडेंसी के अलावा मीनाक्षीपुरम, महालक्ष्मी इनक्लेव और अलमासपुर आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सोमवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर के 12:15 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत अधिकारियों ने इस दिशा में उपभोक्ताआें से सहयोग करने की अपील की है।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






