आठ अक्टूबर को धूमधाम से मनेगी महाराजा अग्रसैन जयंती

Share :

मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसैन स्मारक ट्रस्ट इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाई जायेगी। ट्रस्ट आयोजन में हवन-पूजन के साथ वैश्य समाज के परिवारों से इंजीनियर्स, डॉक्टर व सीए बने युवाओं को सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन किया जायेगा। युवाओं को शिक्षा तथा राजनीति के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने का काम भी करेंगे।
एटूजेड रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में रविवार को संपन्न पत्रकार वार्ता में महाराजा अग्रसेन स्मारक ट्रस्ट अध्यक्ष सत्य प्रकाश मित्तल, कार्यक्रम संयोजक योगेश भगत जी ने बताया कि ट्रस्ट अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी मंगलवार 8 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दिन हवन एवं पूजन प्रात: 9 बजे एवं दीप प्रज्ज्वलन प्रात: 11 बजे महाराजा अग्रसेन भवन निकट एटूजेड कालोनी पर संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में अग्रसेन स्मारक ट्रस्ट द्वारा वैश्य समाज के ऐसे युवाओं जो इस वर्ष डॉक्टर, इंजीनियर्स व सीए बने हैं, उन्हें सम्मानित किया जायेगा। वहीं ट्रस्ट शहर के चार वरिष्ठ चिकित्सकों में डॉ. एमआरएस गोयल, डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. एमके बंसल तथा डॉ. एमएल गर्ग को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य यजमान उद्यमी अजय मित्तल सपत्नीक व समारोह अध्यक्ष अशोक तायल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे नगरपालिका अध्यक्ष देवबन्द विपिन गर्ग, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, टिकोला मिल निदेशक निरंकार स्वरूप, मुकेश गोयल, रविन्द्र ंिस्ांघल, राजेश गोयल, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक योगेश सिंघल भगतजी व अचिन कंसल व मंच संचालन राजीव सिंघल करेंगे। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यप्रकाश मित्तल, सीए अजय अग्रवाल, पुरूषोत्तम ंिसंघल, योगेंद्र मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, संजीव गोयल, विनोद सिंघल, सुरेश गोयल, प्रदीप गोयल, तरूण मित्तल, देवेन्द्र गर्ग, संजय गुप्ता, राकेश अग्रवाल, अनमोल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal