जैन गर्ल्स कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में समाज शास्त्र विभाग द्वारा प्राचार्या प्रो. सीमा जैन के मार्गदर्शन में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय- आत्मनिर्भर भारत एवं वैदिक ज्ञान परंपरा था, जिसमें 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने सुंदर पोस्टरों के माध्यम से आत्म निर्भरता और हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देना था ताकि छात्राएं अपनी वैदिक परंपराओं को जान सके। प्राचार्या प्रो. सीमा जैन ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें हर चीज स्वदेशी और खुद को देशभक्त बनाना है अगर हम अपने देश से प्यार करते हैं तो हमें अपने देश को आत्मनिर्भर बनाना है और हर नागरिक का सपना होना चाहिए कि हम अपने देश को आत्मनिर्भर बनाएं अगर हमें भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हमें स्वदेशी अपनानी पड़ेगी।
इस दौरान प्रो. संतोष कुमारी ने छात्राओं को सुंदर पोस्टर बनाने के लिए शुभकामनाएं दी। डॉ. प्रियंका कपूर और डॉ. छाया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तस्नीम नासिर व आयशा बीए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर उजमा और आयशा व तृतीय स्थान पर अरसी और असमा सैफी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal