हरिद्वार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई ब्रह्मलीन दादा गुरु बाबा ईश्वर दास की पुण्यतिथि

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्तिक पूर्णिमा पर उछाली आश्रम में ब्रह्मलीन दादा गुरू बाबा ईश्वर दास की पुण्य तिथी श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में संतों महंतों ने ब्रह्मलीन दादा गुरू बाबा ईश्वर दास महाराज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान संत समाज ने उनके आध्यात्मिक जीवन, धार्मिक विचारों और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में योगदान का स्मरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रामानंदाचार्य जगद्गुरु स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन बाबा ईश्वर दास महाराज का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जीवन पर्यंत धर्म जागरण के माध्यम से समाज को धर्म, संस्कार, सेवा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का कार्य किया। उनके द्वारा समाज को दिए गए आध्यात्मिक संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विष्णुदास महाराज ने कहा कि गुरु परंपरा का सम्मान करना और गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। ब्रह्मलीन दादा गुरु बाबा ईश्वर दास महाराज ने अपने जीवन में धर्म, अध्यात्म और मानव सेवा को विशेष महत्व दिया। उनके द्वारा स्थापित धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सेवा के प्रकल्पों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। जिससे आने वाली पीढ़ियां सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ी रहें।
महामंडलेश्वर स्वामी श्यामसुंदर दास महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन बाबा ईश्वर दास महाराज त्याग, तपस्या, साधना और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। इस अवसर पर बाबा हठयोगी, महामंडलेश्वर रामानुज सरस्वती, महामंडलेश्वर दुर्गादास, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि ,महामंडलेश्वर स्वामी श्यामसुंदरदास, महामंडलेश्वर जमुनादास महाराज, महामंडलेश्वर अनंतानंद महाराज, महंत अरुण दास, महंत गोविंद दास, महंत नित्यानंद, महंत प्रमोद दास, धर्मदास कोतवाल, कमलमुनि कोतवाल, महंत ज्ञानानंद, महंत प्रेमदास, महंत सूरजदास, स्वामी रामानंद, महंत साध्वी रंजना देवी एवं विजयानंद महाराज सहित अनेक संतजन व श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर देश भर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की और से मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व यातायात के व्यापक प्रबंध किए

उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा-मणि शंकर पांडे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मणि शंकर पांडे के आगमन पर प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने हाईवे स्थित होटल में फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मणि शंकर पांडेय ने 28 नवम्बर को देहरादून में होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते

‘शाब्दिक ज्ञान कोश’ पुस्तक का हुआ विमोचन, आध्यात्मिक शब्दों को सरल भाषा में समझाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केशवपुरी स्थित दिव्य धाम सेवा केंद्र पर पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने लेखक बी.के. नरेश द्वारा लिखित पुस्तक ‘शाब्दिक ज्ञान कोश’ भाग-1 का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मेरठ रोड स्थित क्रॉस लाइन क्रिकेट स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स एकैडमी एवं शाइन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें आज टूर्नामेंट की ट्रॉफी व टीमों के प्लेयर्स की टी-शर्ट की ग्रैंड लांचिंग की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ टिकोला शुगर मिल के निदेशक निरंकार स्वरूप,

वसुंधरा रेजिडेंसी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात को की वसुंधरा रेजिडेंसी में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के अंतर्गत कथा व्यास पूज्य गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कुन्ती प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान को भूलने का समय सुख नहीं अपितु दुःख है। अक्सर मनुष्य जब सुखी होता सबसे पहले भगवान को भूलता है

चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में सर छोटूराम जी का जयंती समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर छोटूराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर के.पी. सिंह ने सर छोटूराम जी के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि किसानों के मसीहा ‘दीनबंधु’ सर चौधरी छोटूराम जी एक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal