उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा-मणि शंकर पांडे

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मणि शंकर पांडे के आगमन पर प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने हाईवे स्थित होटल में फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मणि शंकर पांडेय ने 28 नवम्बर को देहरादून में होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव के मद्देनजर राज्य में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। गरीबों को शिक्षा, आर्थिक सुविधा, स्वास्थ्य प्रदान करना ही पार्टी का मिशन है। 28 नवम्बर को स्थापना दिवस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। संगठन को सभी जनपदों में मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान सामाजिक न्याय जैसी प्रणाली चाहते थे। गैर बराबरी को समाप्त किया जाए, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। राज्य निवासियों को रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे अवसर आसानी से प्राप्त होने चाहिए। मणि शंकर पांडे ने कहा कि पार्टी 25 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल गठबंधन पार्टी का निर्णय है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान युवाओं के लोकप्रिय नेता हैं। आर्थिक सुविधा दूरगामी क्षेत्र के लोगों को मिलनी चाहिए। प्रदेश से पलायन रुकना चाहिए। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर एवं प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने कहा कि पार्टी से लगातार युवा जुड़ रहा है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर लगातार मांग की जा रही है। जन समस्याओं के निराकरण को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28 नवम्बर को देहरादून में स्थापना दिवस में कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मणि शंकर पांडे के आगमन से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। स्थानीय युवाओं को रोजगार औद्योगिक क्षेत्र में मिलना चाहिए। पार्टी की विचारधाराओं एवं नीतियों का प्रचार लगातार किया जा रहा है।

हरिद्वार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई ब्रह्मलीन दादा गुरु बाबा ईश्वर दास की पुण्यतिथि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्तिक पूर्णिमा पर उछाली आश्रम में ब्रह्मलीन दादा गुरू बाबा ईश्वर दास की पुण्य तिथी श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में संतों महंतों ने ब्रह्मलीन दादा गुरू बाबा ईश्वर दास महाराज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान संत

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर देश भर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की और से मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व यातायात के व्यापक प्रबंध किए

‘शाब्दिक ज्ञान कोश’ पुस्तक का हुआ विमोचन, आध्यात्मिक शब्दों को सरल भाषा में समझाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केशवपुरी स्थित दिव्य धाम सेवा केंद्र पर पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने लेखक बी.के. नरेश द्वारा लिखित पुस्तक ‘शाब्दिक ज्ञान कोश’ भाग-1 का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मेरठ रोड स्थित क्रॉस लाइन क्रिकेट स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स एकैडमी एवं शाइन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें आज टूर्नामेंट की ट्रॉफी व टीमों के प्लेयर्स की टी-शर्ट की ग्रैंड लांचिंग की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ टिकोला शुगर मिल के निदेशक निरंकार स्वरूप,

वसुंधरा रेजिडेंसी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात को की वसुंधरा रेजिडेंसी में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के अंतर्गत कथा व्यास पूज्य गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कुन्ती प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान को भूलने का समय सुख नहीं अपितु दुःख है। अक्सर मनुष्य जब सुखी होता सबसे पहले भगवान को भूलता है

चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में सर छोटूराम जी का जयंती समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर छोटूराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर के.पी. सिंह ने सर छोटूराम जी के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि किसानों के मसीहा ‘दीनबंधु’ सर चौधरी छोटूराम जी एक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal