‘शाब्दिक ज्ञान कोश’ पुस्तक का हुआ विमोचन, आध्यात्मिक शब्दों को सरल भाषा में समझाया

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केशवपुरी स्थित दिव्य धाम सेवा केंद्र पर पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने लेखक बी.के. नरेश द्वारा लिखित पुस्तक ‘शाब्दिक ज्ञान कोश’ भाग-1 का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह पुस्तक आध्यात्मिक शब्दों को शब्दकोश की तरह समझाने का अच्छा प्रयास है। इसमें केवल शब्दों के अर्थ ही नहीं बताए गए हैं, बल्कि उनके महत्व और जीवन में उपयोग को भी सरल भाषा में समझाया गया है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में हर शब्द की व्याख्या के साथ महान व्यक्तियों के प्रेरणादायक विचार और उनके जीवन से जुड़े प्रसंग भी दिए गए हैं। इससे पाठकों को आध्यात्मिक बातों को समझने में आसानी होगी।
पुस्तक के लेखक बी.के. नरेश ने बताया कि ‘शाब्दिक ज्ञान कोश’ कुल 10 भागों में प्रकाशित होगा। आज इसके पहले भाग का विमोचन किया गया है। इसमें हिंदी वर्णमाला के क्रम से आध्यात्मिक शब्दों को लेकर उनके अर्थ और भाव को विस्तार से समझाया गया है। उनका प्रयास है कि आध्यात्मिक ज्ञान को सरल और व्यवस्थित तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज दिव्य धाम सेवा केंद्र की इंचार्ज राजयोगिनी बी.के. जयंती दीदी ने कहा कि आज समाज को ऐसे साहित्य की आवश्यकता है, जो लोगों को सकारात्मक सोच, अच्छे संस्कार और श्रेष्ठ जीवन मूल्यों की प्रेरणा दे। यह पुस्तक विशेष रूप से नई पीढ़ी के लिए उपयोगी साबित होगी।
बी.के. अनिल बत्रा एवं श्याम भाई ने लेखक बी.के. नरेश को इस महत्वपूर्ण पुस्तक के लिए बधाई दी तथा इसके आगामी भागों के प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बी.के. पूजा बहन, उर्मिल बहन, तोशी बहन, रिया बहन, अंजू सिंघल, मंजू बत्रा, गीता कर्णवाल, बी.के. विजय भाई, सुशील भाई, आदेश भाई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं आध्यात्मिक प्रेमी उपस्थित रहे।

हरिद्वार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई ब्रह्मलीन दादा गुरु बाबा ईश्वर दास की पुण्यतिथि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्तिक पूर्णिमा पर उछाली आश्रम में ब्रह्मलीन दादा गुरू बाबा ईश्वर दास की पुण्य तिथी श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में संतों महंतों ने ब्रह्मलीन दादा गुरू बाबा ईश्वर दास महाराज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान संत

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर देश भर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की और से मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व यातायात के व्यापक प्रबंध किए

उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा-मणि शंकर पांडे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मणि शंकर पांडे के आगमन पर प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने हाईवे स्थित होटल में फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मणि शंकर पांडेय ने 28 नवम्बर को देहरादून में होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मेरठ रोड स्थित क्रॉस लाइन क्रिकेट स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स एकैडमी एवं शाइन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें आज टूर्नामेंट की ट्रॉफी व टीमों के प्लेयर्स की टी-शर्ट की ग्रैंड लांचिंग की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ टिकोला शुगर मिल के निदेशक निरंकार स्वरूप,

वसुंधरा रेजिडेंसी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात को की वसुंधरा रेजिडेंसी में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के अंतर्गत कथा व्यास पूज्य गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कुन्ती प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान को भूलने का समय सुख नहीं अपितु दुःख है। अक्सर मनुष्य जब सुखी होता सबसे पहले भगवान को भूलता है

चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में सर छोटूराम जी का जयंती समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर छोटूराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर के.पी. सिंह ने सर छोटूराम जी के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि किसानों के मसीहा ‘दीनबंधु’ सर चौधरी छोटूराम जी एक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal