मुजफ्फरनगर। विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन एक बार फिर पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में बड़े आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गुरूवार को जनपद में होने वाले आंदोलन में पूर्ण सहयोग का ऐलान किया है।
बुधवार को विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल चौधरी एवं मंत्री कुलवंत सिंह ने बताया कि पूर्व की भांति पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर एसोसिएशन का अटेवा को पूर्ण समर्थन रहेगा। उन्होंने सभी संघों के सदस्यों को अपने बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए अपना सबल योगदान इस आक्रोश मार्च में देने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को दोपहर के 2.30 बजे कर्मचारी राजकीय मैदान में पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही समस्त शिक्षक कर्मचारी संगठन को पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठित मजबूती प्रदान करेंगे। पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन में कृषि विभाग के कर्मचारियों ने भी शामिल होने का ऐलान किया है।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






