मुजफ्फरनगर। जनपद में बड़े पैमाने पर बिक रहे नकली एवं अशुद्ध घी पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए बुधवार को संयुक्त हिन्दू मोर्चा डीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम से मिल सौंपे ज्ञापन में हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने जिले में नकली व अशुद्ध घी की खुलेआम हो रही ब्रिकी को रोके जाने की मांग की। इसके साथ ही इसके विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए दोषी कारोबारियों पर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
बुधवार को संयुक्त हिन्दू मोर्चा के दर्जनों पदाधिकारी मनोज सैनी व संजय अरोरा के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा से मिले। मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीएम से जनपद में तेजी से बढ़ रही अशुद्ध व नकली घी की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की। मोर्चा के पदाधिकारियों ने जनपद में नकली व अशुद्ध घी के कारण धार्मिक भावना को ठेंस पहुंचने के साथ पूजा पाठ व रेस्टोरेंट में इस घी के प्रयोग को प्रतिबंधित कराए जाने के लिए जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाने की जरुरत पर बल दिया। इस दौरान बाबूराम पाल, योगेन्द्र शर्मा, पंकज भारद्वाज, लोकेश सैनी, बिट्टू, शालू सैनी, रविन्द्र नायक, राजू सैनी, कमलदीप, गुरू गोहर, नवीन जिन्दल, राजेश कश्यप, विकास अग्रवाल, भरत राजपूत, सचिन कपूर, गंगेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और






