अफसरों-कर्मियों की डीएम ने ली सुध, जांची उपस्थिति

Share :

मुजफ्फरनगर। अफसरों के साथ कर्मियों को ड्यूटी के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच बुधवार को डीएम उमेश चन्द्र मिश्रा के निर्देश पर जिले के प्रशासनिक अफसरों ने करीब 31 सरकारी दफ्तरों में छापेमारी की है। अधिकारियों की छापमारी से अन्य अधिकारी व कर्मचारियों में सुबह के वक्त हड़कम्प मचा गया, जब उनके सहयोगियों के साथ अधीनस्थों के मोबाइल की घंटी घनघना उठी। अफसरों की इस छापेमारी में 31 कार्यालयों में 167 अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए हैं। डीएम ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।
डीएम उमेश मिश्रा जनपद में चार्ज लेने के साथ अधीनस्थों को सुधारने के साथ भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बीते दिवस कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के बाद उन्होंने एक साथ बुधवार को अफसरों को फील्ड में उतारने के साथ अफसरों के साथ कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों का बोध कराने के साथ ड्यूटी के प्रति ईमानदार रहने के लिए प्रतिबंद्ध किया। अभियान की इस कड़ी में एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बुधवार को बीएसए व डीआईओएस दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। इस बीच निरीक्षण में उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग के 10 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं नगर मजिस्ट्रेट द्वारा निरीक्षण करने पर विद्युत विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम टाउनहाल में 10, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के 05, विद्युत वितरण खण्ड प्रथम महावीर चौक के 15, विद्युत परीक्षण खंड प्रथम महावीर चौक के 7 अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यालय में अनुपस्थित मिले। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी द्वारा अपने कार्यालय का निरीक्षण करने पर 04 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
उधर, सीडीओ संदीप भागिया को विकास भवन में निरीक्षण में जिला दिव्यागंजन सशाक्तिकरण द्वियागंजन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण 2, जिला विकास कार्यालय 5, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण 4, समाज कल्याण विभाग में 4 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले है। वहीं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण में एक, सहकारिता में 2, जिला नगरीय विकास अभिकरण में 2, डीपीआरओ कार्यालय में एक, कृषि अधिकारी में 3, जिला कृषि रक्षा में 4, कौशल विकास मिशन कार्यालय में 2 अधिकारी-कर्मी अनुपस्थित पाये गये। इसके अलावा एसडीएम जानसठ द्वारा उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय जानसठ का निरीक्षण करने पर 2, नगर पंचायत जानसठ में 3, सामुदायिक केन्द्र जानसठ में 15 अधिकारी-कर्मी अनुपस्थित मिले। वहीं एसडीएम बुढ़ाना के निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढ़ाना के 4, खंड विकास अधिकारी बुढ़ाना में 09 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। अपर उप जिलाधिकारी सदर के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड के 18, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम के एक, अधिशासी अभियंता खण्ड गंग नहर कार्यालय में 17 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
एसडीएम खतौली के निरीक्षण में खंड विकास अधिकारी खतौली के 06, एनआरएलएम कार्यालय के 02 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एसडीएम सदर के निरीक्षण के दौरान कार्यालय तहसीलदार सदर में 05 विकास खंड सदर में 3 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी अनुपस्थित अधिकारी-कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए स्पष्टीकरण संतोषजनक प्राप्त न होने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई