स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन को बड़ा झटका

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन को उस समय झटका लगा, जब संगठन के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी। उन्होंने अपना इस्तीफा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा को भेजकर 20 नवंबर 2026 से जिलाध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जताई है।
कन्हैया लाल शर्मा ने अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए कहा है कि वह अब जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। उन्होंने राष्ट्रीय संयोजक को भेजे गए पत्र में त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया है। साथ ही संगठन में कार्य करने के दौरान मिले सहयोग, अनुभव और अवसरों के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
वहीं, अपने इस्तीफे के संबंध में कन्हैया लाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि पद छोड़ने का अर्थ संगठन से दूरी बनाना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा संगठन के साथ खड़े रहेंगे और भविष्य में भी संगठन के लिए कार्य करते रहेंगे। उनका कहना है कि भले ही वह अब जिलाध्यक्ष के पद पर नहीं रहेंगे, लेकिन संगठन के प्रति उनका सहयोग और समर्थन पहले की तरह बना रहेगा। स्थापना दिवस के मौके पर गृह जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष द्वारा पद छोड़ने की घोषणा को संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि संगठन का राष्ट्रीय नेतृत्व उनके त्यागपत्र पर क्या निर्णय लेता है और मुजफ्फरनगर में जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है।
बता दें, दाल मंडी के प्रमुख व्यापारी कन्हैया लाल शर्मा इससे पहले सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष और मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। शुक्रवार शाम को नगर के सहारनपुर बस स्टैंड के सामने एक आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर हुई नाराजगी के चलते इस बार इस्तीफा देने की चर्चा है।

कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज में बाल सुरक्षा और महिला अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने बाल विवाह के खिलाफ ली शपथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जग्गाहेड़ी स्थित कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज में बच्चों की सुरक्षा, बाल श्रम, बाल विवाह और महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण समाज विकास केंद्र और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त प्रयास से हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया

श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संदेश जनता तक पहुचाने की पहल शुरू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ, मुजफ्फरनगर में आज मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, का संदेश जनता तक पहुचाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 पूनम शर्मा द्वारा मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए पांच वाहन चालक, डबल डेकर बसों पर भी चला परिवहन विभाग का डंडा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर प्रदेशभर में 16 से 30 नवंबर तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पखवाड़े के तृतीय दिवस 18 नवंबर को जनपद मुजफ्फरनगर

प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत की थीम के साथ मनाया गया ‘नेचुरोपैथी डे-2026’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी (NIN) के सहयोग से इंडियन नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (INO) द्वारा आज होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा में ‘प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत’ थीम के साथ नेशनल नेचुरोपैथी डे-2026 मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की मॉर्निंग असेंबली में ‘आओ जानें प्राकृतिक चिकित्सा’ विषय

जनपद मुजफ्फरनगर में स्व-गणना कैंप का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला खेल कार्यालय, एवं सूचना विभाग की ओर से चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में स्व-गणना कैंप का आयोजन

कबड्डी में हरिद्वार का डबल धमाका, बालक और बालिका दोनों वर्गों में बना चेम्पियन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को दोहरी खुशी दी है। प्रतियोगिता के बालक और बालिका दोनों वर्गों में हरिद्वार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal