हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंकिता भंडारी मामले में दोषी पुलकित आर्य के पिता पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य द्वारा अंकिता और उसके दोस्त की निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आर्यनगर स्थित विनोद आर्य के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर बीच में ही रोक दिया। रोके जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित सभी कार्यकर्ता सड़क पर धरना देकर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने ज्योति रौतेला को हिरासत में ले लिया। ज्योति रौतेला ने विनोद आर्य की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक करना गंभीर और दंडनीय अपराध है। महिला कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मूल सवालों से ध्यान भटकाने के लिए पूरे प्रकरण को दूसरी दिशा में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निजी चैट सार्वजनिक किए जाने का मामला बेहद गंभीर है और कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। महिला कांग्रेस की और से एसएसपी को ज्ञापन देकर विनोद आर्य के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भी की गयी है। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा, महानगर अध्यक्ष लता जोशी, प्रदेश महासचिव नलिनी दीक्षित, पूनम भगत, दीपिका गुप्ता, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, वरुण बालियान, महेश प्रताप राणा, अरूण चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, अकरम अंसारी, तरूण व्यास, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, कैश खुराना उर्मिला थापर ,रेखा ढींगरा, अंशुल त्यागी, निधी नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। धरना प्रदर्शन के बाद प्रैस क्लब पहुंची ज्योति रौतेला ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि घटना के चार साल बाद भाजपा के इशारे पर विनोद आर्य ने अंकिता और उसके दोस्त की निजी चैट सार्वजनिक कर निजता का हनन करने के साथ अंकित के चरित्र हनन का भी प्रयास किया है। जिससे प्रदेश की जनता की भावनाएं भी आहत हुई हैं। इसके लिए विनोद आर्य पर एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अंकिता मामले में वीआईपी की बात भाजपा नेताओं ने सामने रखी। विनोद आर्य को पुलकित आर्य की चैट भी सार्वजनिक करनी चाहिए। जिससे वीआईपी के संबंध में जानकारी सामने आ सके। जैनी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर लगाए गए आरोपों के संबंध में ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले को डायवर्ट करने के लिए भाजपा द्वारा इस मामले को तूल दिया जा रहा है। जबकि डीएनए टेस्ट और सीबीआई जांच के बाद हरक सिंह रावत इस मामले में बरी हो चुके हैं।

कोर विश्वविद्यालय और एलएंडटी एडुटेक के बीच एमओयू, उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार होंगे इंजीनियरिंग छात्र
रुड़की (रिपोर्टर)। कोर विश्वविद्यालय ने लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की शिक्षा एवं कौशल विकास इकाई एलएंडटी एडुटेक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत विश्वविद्यालय में 2027 से 2031 बैच के विद्यार्थियों के लिए ‘एलएंडटी कॉलेजकनेक्ट’ कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के






