हरिद्वार (रिपोर्टर)। पंचपुरी के समस्त गुरुद्वारों में मघर महीने की संक्रांत (वृश्चिक संक्रांत) श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान गुरुद्वारों में पाठ और शब्द कीर्तन हुए। निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। बाबा पंडत ने कहा कि सभी को गुरु घर से जुड़ना चाहिए। उन्होंने गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी की मूल जगह प्राप्त करने के लिए सिख समाज का संघर्ष जारी रहने की बात कही। सूबा सिंह ढिल्लों ने गुरु नानक प्रकाश पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों की संगत को हरकी पैड़ी पर स्नान की अनुमति देने की मांग की। वहीं, निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे में संत जगजीत सिंह शास्त्री और मनप्रीत सिंह ने कथा सुनाते हुए परमात्मा के सिमरन और गुरु की भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि गुरु नानक प्रकाश पर्व पर 23 नवंबर को सुबह पांच बजे प्रेमनगर चौक से विशेष प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरु अमरदास गुरुद्वारे पहुंचेगी। इस अवसर पर ज्ञानी पंकज सिंह, सतपाल सिंह, अनूप सिंह, सरबजीत कौर, अपनिंदर कौर, प्रीतम सिंह, इंद्रजीत सिंह, महिपाल सिंह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के विरोध में पूर्व राज्यमंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंकिता भंडारी मामले में दोषी पुलकित आर्य के पिता पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य द्वारा अंकिता और उसके दोस्त की निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आर्यनगर स्थित विनोद आर्य के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। घेराव करने






