पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और एक दूसरे से सभी का बहुत ही सौहार्दपूर्ण तरीके से परिचय हुआ उसके पश्चात जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ओबीसी मोर्चा ने अपने संबोधन में कहा की पिछड़ा मोर्चा आने वाले 2027 के चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाएगा और पूरे जोरदार तरीके से मोर्चे की सभी जातियों का समावेश कर पूरी जोश से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी जी को जीतने का भरपूर प्रयास करेगा और साथ ही साथ पिछला मोर्चा ने यह भी संकल्प लिया कि इस बार 6 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित की जाएगी उसके पश्चात संगठन व मोर्चे को मजबूत करने पर भी विचार किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चे के प्रभारी विजय प्रजापति, विमल चौहान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, महामंत्री तरुण पाल, रामनरेश कुमार और सुक्कड सिंह, मनोज राठी, अमित कसाना, रजत धीमान, इंदर कश्यप, हिमांशु सैनी, राजन वालिया, सनी वर्मा, देवेंद्र पाल, श्रीमंदर सैनी प्रधान, प्रवीण वर्मा, संदीप प्रजापति , निशांत धीमान, धीर सिंह सैनी, अरविंद प्रधान, मनीष सैनी, योगी अनिल नाथ ,पुष्पेंद्र गुर्जर व धर्मेंद्र तोमर उपस्थित थे।

अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के विरोध में पूर्व राज्यमंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंकिता भंडारी मामले में दोषी पुलकित आर्य के पिता पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य द्वारा अंकिता और उसके दोस्त की निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आर्यनगर स्थित विनोद आर्य के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। घेराव करने

कोर विश्वविद्यालय और एलएंडटी एडुटेक के बीच एमओयू, उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार होंगे इंजीनियरिंग छात्र

रुड़की (रिपोर्टर)। कोर विश्वविद्यालय ने लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की शिक्षा एवं कौशल विकास इकाई एलएंडटी एडुटेक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत विश्वविद्यालय में 2027 से 2031 बैच के विद्यार्थियों के लिए ‘एलएंडटी कॉलेजकनेक्ट’ कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के

पंचपुरी के गुरुद्वारों में श्रद्धा से मनाई गई मघर महीने की संक्रांत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पंचपुरी के समस्त गुरुद्वारों में मघर महीने की संक्रांत (वृश्चिक संक्रांत) श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान गुरुद्वारों में पाठ और शब्द कीर्तन हुए। निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया।

उत्तराखंड में लंबित स्टाम्प वादों के निस्तारण को वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड सरकार ने लंबित स्टाम्प वादों के त्वरित निस्तारण और राजस्व वसूली के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में एकमुश्त निपटारा (वन टाइम सेटलमेंट) समाधान योजना लागू की है। योजना शासनादेश जारी होने की तिथि से तीन माह तक प्रभावी रहेगी। अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश के सभी

रुड़की में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तक बनेगा फोरलेन मार्ग

रुड़की (रिपोर्टर)। रुड़की के तेजी से बदलते शहरी स्वरूप और बढ़ते यातायात के दबाव के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तक राज्य राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील करने की बहुप्रतीक्षित योजना अब हकीकत बनने की दिशा में आगे बढ़ गई है। केंद्र सरकार से करीब

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन की मुहिम तेजी से जारी, स्थाई और अस्थाई कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए हरिद्वार में अंतिम दौर की तैयारियां अब और तेज कर दी गई हैं। कुंभ नगरी को सुव्यवस्थित, सुसज्जित और बेहतर सुविधाओं सम्पन्न बनाने के लिए मेला प्रशासन ने स्थाई निर्माण कार्यों के साथ ही अस्थाई व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई