राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी पर हुई चर्चा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार की ओर से प्रेस क्लब सभागार हरिद्वार में ‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। गोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया की विश्वसनीयता, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव तथा पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने अपने विचार साझा करते हुए जिम्मेदार, निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी प्रेस प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि समय के साथ पत्रकारिता के स्वरूप, कार्यशैली और माध्यमों में व्यापक बदलाव आया है। आज हम डिजिटल युग में हैं,जहां सोशल मीडिया और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सूचनाएं बेहद तेजी से आमजन तक पहुंच रही हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग ने भी समाचारों के संकलन, निर्माण और प्रसारण के तरीकों को नई दिशा दी है। ऐसे बदलते दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि समाचारों की प्राथमिकता केवल उनकी लोकप्रियता, तेजी या सनसनीखेज प्रस्तुति के आधार पर तय नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह देखा जाना चाहिए कि संबंधित खबर जनहित में कितनी महत्वपूर्ण है और उसका समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा। पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर को सबसे पहले प्रसारित करना नहीं, बल्कि सही, प्रमाणिक और तथ्यपरक जानकारी समाज तक पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि किसी भी समाचार को प्रकाशित अथवा प्रसारित करने से पहले उसके तथ्यों एवं स्रोतों की भली-भांति पुष्टि अवश्य करें। अपुष्ट, भ्रामक एवं सनसनीखेज खबरों से बचें तथा एआई और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित होने वाली सूचनाओं एवं तस्वीरों की भी सत्यता की जांच करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में एक गलत या भ्रामक सूचना भी तेजी से फैलकर समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर सकती है। इसलिए प्रत्येक पत्रकार की जिम्मेदारी है कि वह सूचना के प्रसारण में पूरी सावधानी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता बरते। पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और शासन-प्रशासन तथा आमजन के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद में पत्रकारों का हमेशा सकारात्मक योगदान रहा है। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा गोष्ठी में रखे गए विचारों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकारिता के मूल सिद्धांत सत्य, निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनहित हैं, जिन्हें हर परिस्थिति में बनाए रखना आवश्यक है। आगामी चुनावों को देखते हुए उन्होंने सभी पत्रकारों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ करने की अपील की।
इस अवसर पर गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र हर्ष, सुनील दत्त पांडे,आदेश त्यागी, रजनीकांत शुक्ला,राजकुमार एवं गुलशन नैयर ने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता के तौर-तरीकों में बदलाव आया है, लेकिन सत्य, निष्पक्षता और जनहित आज भी पत्रकारिता के मूल सिद्धांत हैं। उन्होंने पीत पत्रकारिता और सनसनीखेज खबरों के बढ़ते चलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों को किसी भी समाचार के प्रकाशन एवं प्रसारण से पहले तथ्यों की पुष्टि अवश्य करनी चाहिए, ताकि मीडिया की विश्वसनीयता बनी रहे और समाज तक सही जानकारी पहुंचे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह ने जिलाधिकारी सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित प्रेस प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रेस दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महामंत्री प्रेस क्लब सूर्यकांत बेलवाल, वरिष्ठ पत्रकार श्रवण कुमार झा, बालकृष्ण शास्त्री, दीपक नौटियाल, अश्विनी अरोड़ा, काशीराम सैनी, हिमांशु द्विवेदी, सुदेश आर्य, प्रतिभा वर्मा, कुमकुम शर्मा, नीलम सैनी, संजय रावल, सतीश गुजराल सहित विभिन्न समाचार पत्रों एवं चैनलों के संपादक तथा प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के विरोध में पूर्व राज्यमंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंकिता भंडारी मामले में दोषी पुलकित आर्य के पिता पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य द्वारा अंकिता और उसके दोस्त की निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आर्यनगर स्थित विनोद आर्य के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। घेराव करने

कोर विश्वविद्यालय और एलएंडटी एडुटेक के बीच एमओयू, उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार होंगे इंजीनियरिंग छात्र

रुड़की (रिपोर्टर)। कोर विश्वविद्यालय ने लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की शिक्षा एवं कौशल विकास इकाई एलएंडटी एडुटेक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत विश्वविद्यालय में 2027 से 2031 बैच के विद्यार्थियों के लिए ‘एलएंडटी कॉलेजकनेक्ट’ कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के

पंचपुरी के गुरुद्वारों में श्रद्धा से मनाई गई मघर महीने की संक्रांत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पंचपुरी के समस्त गुरुद्वारों में मघर महीने की संक्रांत (वृश्चिक संक्रांत) श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान गुरुद्वारों में पाठ और शब्द कीर्तन हुए। निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया।

उत्तराखंड में लंबित स्टाम्प वादों के निस्तारण को वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड सरकार ने लंबित स्टाम्प वादों के त्वरित निस्तारण और राजस्व वसूली के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में एकमुश्त निपटारा (वन टाइम सेटलमेंट) समाधान योजना लागू की है। योजना शासनादेश जारी होने की तिथि से तीन माह तक प्रभावी रहेगी। अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश के सभी

रुड़की में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तक बनेगा फोरलेन मार्ग

रुड़की (रिपोर्टर)। रुड़की के तेजी से बदलते शहरी स्वरूप और बढ़ते यातायात के दबाव के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तक राज्य राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील करने की बहुप्रतीक्षित योजना अब हकीकत बनने की दिशा में आगे बढ़ गई है। केंद्र सरकार से करीब

पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई