मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में मुजफ्फरनगर की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भट्ठा स्वामियों ने अपने साथ रहे उत्पीड़न का जिक्र किया इसके साथ ही सरकार से लाल ईंट पर लगा प्रतिबंध हटाने की भी मांग की।

लेखराज सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा कि एनसीआर में ईंट भट्टो को लेकर कई तरह के प्रतिबंध है। जिस कारण उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। दूसरा कुछ गृह तैयार हो रहे हैं जो विभिन्न तरीके से भट्ठा स्वामियों का उत्पीड़न करते हैं लेबर के जरिए भी भट्ठा स्वामियों का उत्पीड़न किया जाता है जो लेबर का व्यक्ति अपने बच्चों की विवाह शादी में भट्टा स्वामी से एडवांस रुपए लेता है मगर बाद में वह की हो इस मजदूर के पास पहुंच जाता है और षड्यंत्र के तहत भट्ठा स्वामियों का उत्पीड़न करता है और जब वह अधिकारियों के पास जाते हैं तो अधिकारी भी संदेह कि नजर से देखते हैं कि भट्ठा स्वामियों का भी कोई उत्पीड़न कर सकता है मगर यह सच है। उन्होंने लेबर का काम कम करने और मशीनरींयों का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी उन्होंने कहा कि अब युग मशीनरी का आ गया है जिसमें अगर उनके भत्ते में 200 कर्मचारी कार्य करते हैं तो मशीन के जरिए केवल पांच कर्मचारियों की ही जरूरत पड़ेगी चाहे वह गाना बनाने से लेकर एट बनाने तक की प्रक्रिया हो वह सब मशीन से हो रही है मुजफ्फरनगर में भी कई स्थानों पर यह मशीन बन रही है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जो लक्ष्य है मेक इन इंडिया हम उसी के तहत मशीनरीयों का इस्तेमाल करेंगे।
ईट निर्माता समिति मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष राकेश डागर नाम मीडिया से बात करते हैं बताया कि भट्टा स्वामी चारों तरफ से हो रहे उत्पीड़न से पूरी तरह से त्रस्त है सबसे पहले तो जिला कलेक्ट्रेट में कई सालों से एक ही पद पर जमा एक बाबू इसके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के करने के बावजूद भी वह अपने पद पर जमा हुआ है और वह भट्टा स्वामी का तरह-तरह से उत्पीड़न करता है मगर शिकायत करने के बावजूद भी कोई अधिकारी उसे हटाने को तैयार नहीं है। राकेश डागर ने भी मजदूर के द्वारा भट्ठा मालिकों का उत्पीड़न की बात दोहराई। इस दौरान ईद निर्माता समिति के अध्यक्ष राकेश डागर, शमशाद अली, भूपेंद्र मलिक लेखराज सिंह, परमजीत लाटीयान, प्रवीण देशवाल, हाजी मुजीबुर्रहमान, आबिद प्रधान, देवेंद्र मलिक, कंवरपाल भौरा कला, इकबाल राणा, नीरज बालियान, मोनू खरड़, हर्ष मलिक आदि भट्टा स्वामी मौजूद रहे।

बिना प्राधिकरण की स्वीकृति संचालित सम्राट हॉस्पिटल सील, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने 13 नवंबर 2026 को विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-5 में स्थित सम्राट हॉस्पिटल के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्राट






