मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। जैसा की विदित है कि 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस है, जिसे प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी बच्चे पंडित नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहते थे और वह बच्चों से बेहद प्रेम करते थे इसीलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उनके छायाचित्र के समक्ष अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर बच्चों के लिए एक मैजिक शो का भी आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न प्रकार के जादू देख कर बच्चें बहुत ही खुश हुए।विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लेने के साथ साथ बच्चों ने विभिन्न गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। सभी बच्चों को स्कूल की ओर से उपहार भी दिए गए। आइडियल किड्स के निदेशक पी.के.जैन ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं कहां कि यह बच्चे जो कि मन के सच्चे होते हैं आइडियल किड्स स्कूल उन्हें अच्छे संस्कारों के रंग भर कर देश के अच्छे नागरिक बनाने का प्रयास कर रहा है। कॉर्डिनेटर आशी जैन ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण स्टाफ का योगदान रहा।

बिना प्राधिकरण की स्वीकृति संचालित सम्राट हॉस्पिटल सील, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने 13 नवंबर 2026 को विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-5 में स्थित सम्राट हॉस्पिटल के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्राट






