मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में पूरे हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित मनोरंजन एवं खेल गतिविधियां आयोजित की गई। सभी गतिविधियों में सभी कक्षाओं के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देकर किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन करते हुए विद्यार्थियों को देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान तथा स्वतंत्रता उपरांत नवभारत निर्माण में उनके द्वारा बनाई गई एवं अपनी गई नीतियों के विषय में बताया। विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है तथा आज के बच्चे ही कल के भारत की दशा एवं दिशा तय करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन ने भी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण में भूमिका के विषय में बताया।

कार्यक्रम में स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आज आयोजित कार्यक्रम में जूनियर वर्ग में यूकेजी तथा क्लास फर्स्ट एवं सेकंड के बच्चों के लिए मनोरंजन दौड़ गतिविधियां आयोजित की गई। कक्षा 6 ,7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए रस्सा खींच प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कक्षा 9वी से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए गर्ल्स एवं बॉयज ग्रुप में खो खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने टॉस कराकर सभी खेल प्रतियोगिताओं का का शुभारंभ किया। आज आयोजित गर्ल्स खो-खो में लोटस एवं लिली हाउस के बीच आयोजित रोमांचक मैच में लोटस हाउस की टीम ने लिली हाउस की टीम को 9 के मुकाबले 6 अंकों से पराजित किया। गर्ल्स खो-खो में ही दूसरे मैच में जैस्मिन हाउस की टीम ने रोज हाउस की टीम को 12-3 से पराजित करके शानदार जीत दर्ज की। बॉयज को खो खो में लिली हाउस की टीम ने बहुत ही रोमांचक मुकाबले में रोज हाउस को 12-10 से हराया। बॉयज को खो खो में खेले गए दूसरे मुकाबले में जैस्मिन हाउस की टीम ने लोटस हाउस की टीम को 13- 12 से हराकर एक बहुत ही रोमांचक मैच में शानदार जीत दर्ज की। आयोजित मैचों के दौरान पूरा स्कूल मैदान विद्यार्थियों की तालियों से गूंजता रहा। स्कूल खेल शिक्षक रजनीश शर्मा एवं कमल वशिष्ठ ने मैच में रेफरी की भूमिका निभाई। खेल शिक्षक सागर शर्मा ने स्कोरर की भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

बिना प्राधिकरण की स्वीकृति संचालित सम्राट हॉस्पिटल सील, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने 13 नवंबर 2026 को विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-5 में स्थित सम्राट हॉस्पिटल के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्राट






