मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों के प्रस्तावों को लेकर भाजपा के ही सभासद आमने-सामने आ गए हैं। शुक्रवार को बोर्ड बैठक में वार्ड-25 और वार्ड-49 में प्रस्तावित विकास कार्यों के एस्टीमेट में कथित समानता का आरोप लगाते हुए वार्ड-26 के सभासद भाजपा नेता देवेश कौशिक ने भाजपा के ही सभासदों राजीव शर्मा और मनोज वर्मा के दोनों वार्डों में अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद एक जैसे कार्यों के लिए एक समान व्ययानुमान तैयार किए जाने पर वित्तीय अनियमितता और पालिका अधिकारियों से मिलीभगत की आशंका जताई है।
भाजपा सभासद देवेश कौशिक ने इससे पूर्व 31 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि वार्ड-25 के सभासद राजीव शर्मा और वार्ड-49 के सभासद मनोज वर्मा के क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों के एस्टीमेट लगभग एक जैसे तैयार किए गए हैं। शिकायत में संबंधित अवर अभियंता की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, 18 जुलाई को हुई पालिका बोर्ड बैठक में राज्य वित्त के मद से भाजपा सभासदों के इन दोनों वार्डों में कैट आई सोलर, कैट आई थर्माेप्लास्टिक रोड लाइन, फैंसी फोकस लाइट, गमले लगाने, सीएनसी कटिंग शीट से सौंदर्यीकरण के अलावा सड़क, नाली, चैनल और पुलिया मरम्मत जैसे कार्य प्रस्तावित हैं। आरोप है कि इन कार्यों के लिए तैयार किए गए एस्टीमेट में काफी समानता है। देवेश कौशिक ने पूरे मामले की जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
वार्ड सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा ने सभासद देवेश कौशिक द्वारा लगाए गए आरोपी को निराधार बताते हुए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप से सभी 55 वार्ड में बीते दिनों सीसी सड़क समेत अन्य निर्माण कार्यों की भी जांच किए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने सभासद देवेश कौशिक द्वारा लगाए गए आरोपी को निराधार बताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस पर सभासद राजीव शर्मा ने सदन में कहा कि उनके वार्ड में स्वीकृत कार्य जनहित और आवश्यकता को देखते हुए पूर्व मीटिंग में बोर्ड की सर्वसहमति, जिसमें खुद देवेश कौशिक और मौहम्मद खालिद सहित आज विरोध करने वाले सभासद मौजूद थे, में पारित हुए हैं। इसमें कोई अनियमितता नहीं है। उन्होंने सदन में चेयरमैन के समक्ष मांग करते हुए कहा कि सभी 55 वार्डों में सीसी सड़क के ऊपर ही सीसी सड़क बनाये जाने की जांच भी करा ली जाये। इसमें जो दोषी हो उन पर कार्रवाई की जाये, उनके वार्ड से ही इस जांच की शुरूआत की जानी चाहिए।

वहलना चौक का नाम बदलने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार की मांग
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद की 6 नवंबर 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 स्थित वहलना चौक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक किए जाने संबंधी प्रस्ताव को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या 33 की निर्वाचित सभासद सीमा जैन ने इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने






