मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ त्रिशला देवी जैन ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्नों बच्चों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति में अतिथि सत्कार के पश्चात, आरती, वंदना, दिवाली आई, मेरे तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दिवाली, धन्य धन्य कार्तिक, वीर निर्वाण आदि से सभी को मंत्रमुग्ध किया। उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागी नन्हे-मुन्नों के साथ अध्यापिकाओं के प्रयास की प्रशंसा करते हुए दीपावली की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि बचपन के संस्कार ही जीवन का निर्माण करते हैं।

स्कूल निदेशक पी.के जैन ने सभी को दीपावली एवं भगवान महावीर के 2552वें निर्वाण महोत्सव की शुभकामनायें देते हुए कहा कि जैसे सभी दीपों का प्रकाश एक जैसा होता है उसमें कोई भेद नहीं होता इसी प्रकार हम सभी को परस्पर भेदभाव को भूलकर एकजुट होकर अपने सम्यक् ज्ञान और संस्कारों द्वारा इस वसुधा को प्रकाशित करना चाहिए। आइडियल किड्स द्वारा इन नन्हे मुन्ने दीयों में संस्कारों का तेल भरने का जो प्रयास किया जा रहा है,वह निश्चित ही समाज में एक दिव्य प्रकाश फैलाएगा। इस अवसर पर सभी कक्षाओं के नन्हे मुन्नों ने दीपावली से सम्बन्धित सुन्दर क्राफ़्ट बनाये जो की स्कूल की ओर से सभी बच्चों को उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।बच्चों ने सुंदर रंगों से दीपकों को सजाकर एवं रंगोली बनाकर अपनी अपनी प्रतिभा को भी अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉर्डिनेटर आशी जैन के साथ समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

वहलना चौक का नाम बदलने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार की मांग
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद की 6 नवंबर 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 स्थित वहलना चौक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक किए जाने संबंधी प्रस्ताव को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या 33 की निर्वाचित सभासद सीमा जैन ने इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने






