महर्षि वाल्मीकि चौक का प्रस्ताव पारित होने पर चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप का अभिनंदन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर चौराहे का नामकरण करने संबंधी प्रस्ताव नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में पारित होने पर वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर है। शुक्रवार को बोर्ड बैठक के समापन के बाद भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के बैनर तले समाज के लोगों ने पालिका मुख्यालय टाउनहाल पहुंचकर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का अभिनंदन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और महर्षि वाल्मीकि चौक के प्रस्ताव को सदन से मंजूरी दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया।

नगरपालिका बोर्ड बैठक में शहर में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर चौराहे का नामकरण करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया है। इस निर्णय को समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के सम्मान और उनके योगदान को सार्वजनिक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि महापुरुषों के नाम पर सार्वजनिक स्थलों का नामकरण होने से उनके विचारों, आदर्शों और सामाजिक योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि समाज के लोगों से मिला स्नेह, सम्मान और विश्वास उनके लिए महत्वपूर्ण है। समाज के सम्मान और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल की ओर से महर्षि वाल्मीकि के नाम पर चौराहे के नामकरण का प्रस्ताव दिया गया था। नगरपालिका बोर्ड की सहमति मिलने के बाद अब इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। उनका प्रयास है कि शासन स्तर पर प्रक्रिया जल्द पूरी हो और महापुरुषों के नाम पर चौराहों का निर्माण कराया जा सके। कार्यक्रम में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के जिला संयोजक कपिल पाहिलवाल, दीपक गंभीर, सन्नी सिलेलान और अर्जुन शील सहित वाल्मीकि समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

वहलना चौक का नाम बदलने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद की 6 नवंबर 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 स्थित वहलना चौक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक किए जाने संबंधी प्रस्ताव को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या 33 की निर्वाचित सभासद सीमा जैन ने इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने

पालिका बोर्ड बैठक में भाजपा सभासद आमने-सामने, अनियमितता के लगाए आरोप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों के प्रस्तावों को लेकर भाजपा के ही सभासद आमने-सामने आ गए हैं। शुक्रवार को बोर्ड बैठक में वार्ड-25 और वार्ड-49 में प्रस्तावित विकास कार्यों के एस्टीमेट में कथित समानता का आरोप लगाते हुए वार्ड-26 के सभासद भाजपा नेता देवेश कौशिक ने भाजपा के ही सभासदों राजीव शर्मा

पी. आर. पब्लिक स्कूल (गांधी कॉलोनी शाखा) में धूमधाम से संपन्न हुआ दीपोत्सव समारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पी. आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी शाखा में दीपावली पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। परिसर को रंगोली, दीपों और पुष्पों से सजाया गया। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्या मीना सिंघल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। तदोपरांत जयंत, आराध्या भारद्वाज, शशांक एवं युवराज ने क्रमशः श्रीराम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी

नई मंडी आइडियल किड्स में रही दीपावली की धूम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ त्रिशला देवी जैन ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्नों बच्चों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति में अतिथि सत्कार के पश्चात, आरती, वंदना, दिवाली आई, मेरे तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दिवाली, धन्य धन्य कार्तिक, वीर

एमजी पब्लिक स्कूल में धूमधाम और हर्षोल्लास से मना दिवाली पर्व

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षाेल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दीपोत्सव की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक छटा देखने को मिली। इस अवसर पर एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल और कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल मुख्य अतिथि के

चेयरमेन मीनाक्षी स्वरूप ने दी धनतेरस पर 100 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धनतेरस के अवसर पर नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहरवासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। नगरपालिका परिषद की शुक्रवार को टाउनहाल स्थित पालिका मुख्यालय के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में शहर के विकास और अन्य मद से जुड़े 112 प्रस्तावों को सदन ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal