चेयरमेन मीनाक्षी स्वरूप ने दी धनतेरस पर 100 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धनतेरस के अवसर पर नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहरवासियों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। नगरपालिका परिषद की शुक्रवार को टाउनहाल स्थित पालिका मुख्यालय के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में शहर के विकास और अन्य मद से जुड़े 112 प्रस्तावों को सदन ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की। इन प्रस्तावों के तहत शहर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्माण, सौंदर्यीकरण, पेयजल, पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही महापुरुषों के नाम पर दो चौराहों का नामकरण किया गया। बैठक में विकास कार्यों को लेकर पूरा सदन एकजुट दिखाई दिया और सभी प्रस्तावों पर सदस्यों ने सहमति जताई।
बोर्ड बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने की। अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम के बाद सदन के समक्ष 112 प्रस्तावों वाला एजेंडा प्रस्तुत किया। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही नए विकास कार्यों और कर्मचारियों से संबंधित प्रस्ताव शामिल रहे। एजेंडे पर सदस्यों के बीच विस्तार से चर्चा हुई, जिसके बाद सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। साथ ही पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि भी की गई। पालिका की कार्ययोजना में सबसे बड़ा हिस्सा निर्माण एवं विकास कार्यों का है। करीब 64 करोड़ रुपये की लागत से शहर में 329 निर्माण, विकास और सौंदर्यीकरण संबंधी कार्य कराए जाएंगे। इनमें विभिन्न वार्डों की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों के विकास के साथ लंबे समय से उपेक्षित फक्करशाह चौक का कायाकल्प भी इसी योजना के अंतर्गत कराया जाएगा।

शहर को रोशनी से जगमग करने और रात्रिकालीन आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि से आधुनिक प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके तहत फैंसी लाइट, हाईमास्ट लाइट और 45 से 75 वाट तक की एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदी जाएंगी। शहरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। विस्तारित सीमा में शामिल नए क्षेत्रों तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाने के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जाएंगी। इसके अलावा ट्यूबवेलों की क्षमता बढ़ाने और पुरानी पेयजल लाइनों के उच्चीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पालिका में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 50 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। दिवाली के अवसर पर पालिका के सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों को ठंडे मौसम के अनुरूप वर्दी उपलब्ध कराने के लिए भुगतान तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए।
बोर्ड बैठक में शहर की पहचान और महापुरुषों के सम्मान से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी ध्वनिमत से मंजूरी दी गई। इसके तहत शहर में एक चौराहे का नामकरण महाराणा प्रताप के नाम पर और दूसरे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया जाएगा। इन प्रस्तावों के पारित होने के साथ ही शहर में दोनों महापुरुषों के नाम पर चौराहों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए 112 प्रस्तावों का एजेंडा तैयार किया गया था। सदन में प्रत्येक प्रस्ताव पर चर्चा के बाद संपूर्ण एजेंडे को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि भी की गई।

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि दीपावली के पर्व पर शहर के विकास के लिए प्रस्तुत कार्ययोजना को पूरे सदन का समर्थन मिलना प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों की व्यापक योजना तैयार की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शहर के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के नाम पर चौराहों का नामकरण कर उनके योगदान और आदर्शों को सम्मान देने का प्रयास किया गया है। कहा कि महापुरुषों के नाम पर सार्वजनिक स्थलों का नामकरण करने का उद्देश्य उनके आदर्शों, संघर्ष, बलिदान और समाज के प्रति योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। विकास कार्यों के इन प्रस्तावों को स्वीकृति देने के लिए उन्होंने सभी सभासदों और सदन के सदस्यों का आभार जताया।

वहलना चौक का नाम बदलने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद की 6 नवंबर 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 स्थित वहलना चौक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक किए जाने संबंधी प्रस्ताव को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या 33 की निर्वाचित सभासद सीमा जैन ने इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने

पालिका बोर्ड बैठक में भाजपा सभासद आमने-सामने, अनियमितता के लगाए आरोप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों के प्रस्तावों को लेकर भाजपा के ही सभासद आमने-सामने आ गए हैं। शुक्रवार को बोर्ड बैठक में वार्ड-25 और वार्ड-49 में प्रस्तावित विकास कार्यों के एस्टीमेट में कथित समानता का आरोप लगाते हुए वार्ड-26 के सभासद भाजपा नेता देवेश कौशिक ने भाजपा के ही सभासदों राजीव शर्मा

पी. आर. पब्लिक स्कूल (गांधी कॉलोनी शाखा) में धूमधाम से संपन्न हुआ दीपोत्सव समारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पी. आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी शाखा में दीपावली पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। परिसर को रंगोली, दीपों और पुष्पों से सजाया गया। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्या मीना सिंघल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। तदोपरांत जयंत, आराध्या भारद्वाज, शशांक एवं युवराज ने क्रमशः श्रीराम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी

नई मंडी आइडियल किड्स में रही दीपावली की धूम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ त्रिशला देवी जैन ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्नों बच्चों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति में अतिथि सत्कार के पश्चात, आरती, वंदना, दिवाली आई, मेरे तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दिवाली, धन्य धन्य कार्तिक, वीर

महर्षि वाल्मीकि चौक का प्रस्ताव पारित होने पर चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप का अभिनंदन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर चौराहे का नामकरण करने संबंधी प्रस्ताव नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में पारित होने पर वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर है। शुक्रवार को बोर्ड बैठक के समापन के बाद भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के बैनर तले समाज के लोगों ने पालिका मुख्यालय टाउनहाल पहुंचकर नगरपालिका

एमजी पब्लिक स्कूल में धूमधाम और हर्षोल्लास से मना दिवाली पर्व

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षाेल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दीपोत्सव की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक छटा देखने को मिली। इस अवसर पर एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल और कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल मुख्य अतिथि के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal