मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिव्यांगजनों की प्रतिभा को पहचान दिलाने, उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को समाज के सामने लाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में आगामी 6 नवंबर को मुजफ्फरनगर के नुमाईश ग्राउंड में दिव्यांगजनों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में दिव्यांगजनों के हाथों से तैयार किए गए चित्रों, हस्तकला से जुड़ी कलाकृतियों तथा अन्य विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य दिव्यांगजनों की छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाना और उन्हें अपनी कला एवं हुनर के प्रदर्शन के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन भी अपनी मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच के बल पर विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद तैयार कर रहे हैं। आवश्यकता इस बात की है कि उनकी प्रतिभा को उचित पहचान मिले और समाज भी उनके हुनर को समझते हुए उनका उत्साहवर्धन करे। प्रदर्शनी एवं कार्यशाला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे 6 नवंबर को नुमाईश ग्राउंड में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी एवं कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि आमजन की उपस्थिति और प्रोत्साहन से दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को और निखारने की प्रेरणा मिलेगी। यह आयोजन केवल उत्पादों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि दिव्यांगजनों को सम्मान, प्रोत्साहन और सामाजिक सहभागिता का अवसर प्रदान करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। समाज की सकारात्मक भागीदारी से दिव्यांगजन आत्मनिर्भरता की ओर और मजबूती से आगे बढ़ सकेंगे।

भगत सिंह रोड व्यापार मंडल ने पुलिस व मीडिया का बैठक में दिया धन्यवाद
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगत सिंह रोड व्यापार मंडल की एक बैठक मंडल उपाध्यक्ष नितिन जैन के प्रतिष्ठान प्रवीन जैन पंसारी सराफा बाजार चौक पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल न की व व्यापार मंडल के महासचिव राहुल गोयल ने कहा कि पिछले कहीं वर्षों से भगत सिंह रोड मार्किट को रंग बिरंगी लाइटों रोशनी से






