विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफलतापूर्वक एवं निर्विघ्न संपादन के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में स्थित केंद्र एवं राज्य सरकार के समस्त सरकारी एवं अर्द्धसरकारी विभागों, कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड, देहरादून के आदेशों के अनुपालन में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2027 के लिए मतदान एवं मतगणना कार्मिकों आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जनपद के समस्त संबंधित विभागों एवं शिक्षण संस्थानों से अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिक्षकों का विवरण प्राप्त कर डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यको को निर्देश दिए कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए कार्मिकों से संबंधित निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 (भाग-2/1, 2/2, 2/3 एवं 2/4) में शुद्ध, स्पष्ट, त्रुटिरहित एवं अद्यावधिक सूचना 05 नवंबर, 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संबंधित विभाग एवं कार्यालय उक्त सूचना ई-मेल आईडी uahar@nic.in अथवा हार्ड कॉपी के माध्यम से जिला सूचना विज्ञान केंद्र, हरिद्वार में जमा करा सकते हैं, ताकि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्मिकों का डाटाबेस तैयार किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि निर्धारित तिथि तक कार्मिको का डाटा उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनाश्चित की जाएगी।

दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिलेगा मंच, 6 नवंबर को नुमाईश ग्राउंड में लगेगी विशेष प्रदर्शनी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिव्यांगजनों की प्रतिभा को पहचान दिलाने, उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को समाज के सामने लाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में आगामी 6 नवंबर को मुजफ्फरनगर के नुमाईश ग्राउंड में दिव्यांगजनों द्वारा

एमएसएमई औद्योगिक सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन, सरकार एवं उद्योग जगत के बीच हुआ सार्थक संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईआईए रुड़की चैप्टर की ओर से भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में एमएसएमई औद्योगिक सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भारत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय एवं प्रदेश स्तर के सैकड़ों उद्यमियों

डीएस पब्लिक स्कूल में यातायात माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में यातायात महा नवंबर 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस अधीक्षक श्री अतुल कुमार चौबे ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को सड़क सुरक्षा के नियमों के विषय में जानकारी देते हुए सभी को सड़क सुरक्षा

“दीपोत्सव” रौशनी के रंग – चैम्बर के संग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर एवं इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर द्वारा “दीपोत्सव” रौशनी के रंग – चैम्बर के संग का आयोजन मेरठ स्थित मूलचंद रिसॉर्ट्स में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम चैयरमेन महेश जिंदल, अजय एरन, सुभाष साहनी, गौरव गुप्ता रहे। मंच सञ्चालन महेश जिंदल का अत्यंत उत्कृष्ट एवं उच्च कोटि का रहा।

किसान मेले में पहुंचे चौ राकेश टिकैत, मंत्री नरेंद्र कश्यप और ठा पूरन सिंह समेत कई दिग्गज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित कृषि फार्म में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का तीसरे और अंतिम दिन भी खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री

शुक्रताल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धार्मिक एवं पर्यटन स्थल शुक्रताल में श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने थाना भोपा क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal