मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में यातायात महा नवंबर 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस अधीक्षक श्री अतुल कुमार चौबे ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को सड़क सुरक्षा के नियमों के विषय में जानकारी देते हुए सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने के बारे में समझाया। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल मन्टी कुमार एवं कांस्टेबल, नीरज कुमार की भी उपस्थिति रही। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे का बुके देकर अभिनंदन किया तथा विद्यालय में विद्यार्थियों तथा विद्यालय परिवार को यातायात नियमों के बारे में समझने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने हेतु उनके आगमन पर उनका आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक की यातायात श्री अतुल कुमार चौबे ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हम सभी के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि सड़क सुरक्षा के नियमों को गंभीरता से ना लेने तथा उनके पालन में लापरवाही बरतने के कारण बड़ी संख्या में प्रतिवर्ष हमारे देश में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि हमें सदैव सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से संकल्प लेने को कहा कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं। हमेशा तय गति सीमा में ही वाहन चलाएं। दुपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करें एवं चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाए। नशे की हालत में वाहन बिल्कुल ना चलाए। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों से जुड़े संकेतो की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने संबंधित प्रेरणा पद वीडियो भी दिखाए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने संबंधित तथा इस हेतु प्रेरित करने के लिए काव्य पाठ किया। विद्यालय की छात्रा नव्या एवं अनुषा ने सुंदर काव्य पाठ करके यातायात नियमों के पालन में ट्रैफिक पुलिस की भूमिका को नमन किया। यातायात अधीक्षक श्री अतुल कुमार चौबे ने इस शिक्षाप्रद काव्य पाठ के लिए विद्यार्थियों को मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित। किया।

ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए विद्यालय में अपने अभिभावक के साथ सदैव हेलमेट पहनकर आने वाले कक्षा दूसरी के छात्र युग को भी यातायात अधीक्षक द्वारा मोमेंटो देकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।* स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने पुलिस अधीक्षक की यातायात श्री अतुल कुमार चौबे सहित उनकी पूरी टीम का धन्यवाद व्यक्त किया कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।
दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिलेगा मंच, 6 नवंबर को नुमाईश ग्राउंड में लगेगी विशेष प्रदर्शनी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिव्यांगजनों की प्रतिभा को पहचान दिलाने, उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को समाज के सामने लाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में आगामी 6 नवंबर को मुजफ्फरनगर के नुमाईश ग्राउंड में दिव्यांगजनों द्वारा






