रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर में न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Share :

शिवालिक नगर, हरिद्वार (रिपोर्टर)। आज रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा के निवास पर आगामी 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली न्याय यात्रा तथा 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली न्याय यात्रा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, नगर अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति तथा मीडिया और एलआईयू के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

बैठक में 30 अक्टूबर को न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रस्तावित आगमन एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे संगठन की एकजुटता का परिचय देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

जीआईसी मैदान पर गरजे सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. देवेंद्र कश्यप, राजनीतिक गलियारों में हलचल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सामाजिक न्याय पार्टी की महारैली मे अति पिछडों, दलितों एवं वंचितो को अधिकार के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी म जुट जाने का आहवान किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भीड़ की उपस्थिति से प्रमुख राजनीतिक दलों में भी हलचल दिखाई दी। रैली में ई. देवेन्द्र कश्यप ने कहा

डीआईसीसीआई एवं पीएफआरडीए ने किया एमएसएमई उद्यमियों के लिए एनपीएस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दलित इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डीआईसीसीआई) एवं पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए)के संयुक्त तत्वावधान में एमएसएमई के उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक होटल में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में एमएसएमई उद्यमियों को पेंशन योजनाओं, वित्तीय सुरक्षा, दीर्घकालिक बचत तथा सेवानिवृत्ति

बाबा रामदेव ने लगाया सनातन धर्म की छवि धूमिल करने का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। योग गुरू बाबा रामदेव ने सनातन धर्म की छवि की धूमिल करने के लिए धार्मिक ग्रंथों में वर्णित तथ्यों को तोड़ मरोड़कर भ्रामक तरीके से प्रस्तुत करने और भगवान शिव, भगवान राम, माता सीता और श्रीकृष्ण आदि देवी देवताओं का गलत चित्रण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं

गैसरैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर यूकेड़ी कार्यकर्ताओं ने किया भराड़ीसैण में प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने भराड़ीसैण स्थित अस्थाई विधानसभा का घेराव किया। दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के नेतृत्व में घेराव प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक पुष्पेंश त्रिपाठी व वरिष्ठ यूकेडी नेता पंकज व्यास ने कहा कि उत्तराखंड का दुर्भाग्य है कि सरकारें

एसआईपी भुगतान तय नहीं होने पर भेल श्रमिक संगठनों ने फूंका प्रबंधन का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दीवाली से पूर्व एसआईपी का भुगतान तय नहीं होने और भेल पं्रबंधन पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए भेल के श्रमिक संगठनों ने हीप मेन गेट पर प्रदर्शन किया और प्रबंधन का पुतला फूंका। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए निफ्टू के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि 27 अक्टूबर को भेल

ऑटो विक्रम ई रिक्शा संयुक्त महासंघ ने किया ई कार्ट और सिटी बस संचालन का विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहर में ई कार्ट और सिटी बंस संचालित करने के प्रशासन के फैसले का विरोध करते हुए ऑटो विक्रम ई रिक्शा संयुक्त महासंघ ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरि को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान महासंघ के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि प्रशासन को गरीब लोगों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई