हरिद्वार (रिपोर्टर)। गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने भराड़ीसैण स्थित अस्थाई विधानसभा का घेराव किया। दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के नेतृत्व में घेराव प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक पुष्पेंश त्रिपाठी व वरिष्ठ यूकेडी नेता पंकज व्यास ने कहा कि उत्तराखंड का दुर्भाग्य है कि सरकारें राजधानी के नाम पर उत्तराखंड की जनता को गुमराह करती रही हैं। बजट सत्र के नाम पर उत्तराखंड की जनता के साथ केवल छलावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर राज्य सरकार अंकिता भंडारी की हत्या के जिम्मेदार वीआईपी को बचाने का कार्य जिस प्रकार कर रही है। वह जनता देख रही है और निश्चित ही इसका परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा।

व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि जगह जगह यूकेडी कार्यकर्ताओ को रोक कर राज्य सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली ने कहा कि अब उत्तराखंड का भाग्य युवा लिख रहा है। राज्य सरकार का यह आखिर सत्र है। 2027 में यूकेडी सरकार बनाने जा रही है। घेराव करने वालों में मुख्य रूप से युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी, अनुशासन समिति अध्यक्ष राकेश सेमवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष संतोष पैनोली, केंद्रीय महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ संदीप अग्रवाल, केंद्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, केंद्रीय महामंत्री नारायण सिंह राणा, केंद्रीय संगठन मंत्री सोडन कुड़ियाल, हरिद्वार के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह बिष्ट, आशीष अग्रवाल, हरिद्वार महानगर अध्यक्ष सागर प्रजापति, हरिद्वार विधानसभा प्रभारी रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर में न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
शिवालिक नगर, हरिद्वार (रिपोर्टर)। आज रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा के निवास पर आगामी 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली न्याय यात्रा तथा 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली न्याय यात्रा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में






