मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर की करवा चौथ सभा “सजना है मुझे सजना के लिए” गाँधी कॉलोनी लिंक रोड स्थित क्रिस्टल में धूमधाम से संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिप्रा गुप्ता एवं योगिता अरोरा द्वारा इनरव्हील प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम का सशक्त सञ्चालन चेतना सेठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम चैयरमेन एवं प्रायोजक योगिता अरोरा, अंजलि गुप्ता, बबिता सिंह एवं शिप्रा गुप्ता रही। तत्पश्चात विनीता अरोरा एवं पुत्रवधु सौम्या अरोरा द्वारा सास बहु आधरित जबरदस्त नृत्य ने खूब वाह वाही बटोरी।

निशा संगल तथा भारती साहनी द्वारा हाऊजी अलग अंदाज में खिलवाई गयी। डांडिया पर आधारित एक अन्य गेम का सभी एनीस ने भरपूर आनंद उठाया। सोलो प्रस्तुति में शिप्रा गुप्ता, सुनीता मल्होत्रा, सोनल मल्होत्रा, शिल्पी बंसल, बबिता सिंह, निधि शर्मा,आँचल पंत की प्रस्तुति की करतल ध्वनि से मुक्त कंठ से प्रशंसा की गयी। समयबद्धता की भाग्यशाली विजेता शशि गर्ग एवं पूनम गुप्ता रही। नीता सिंघल का जन्मदिन भी सभी ने केक काटकर मनाया।

सभा के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को डांडिया खेलते हुए और रैंप वाक करते हुए आना था। सभी सदस्यों को विशेष उपहार मिलने पर चेहरे की रौनक देखते ही बनती थी। अध्यक्षा श्वेता गोयल, सचिव निधि शर्मा, कोषाध्यक्ष अंजू जलोत्रा, ISO निशा संगल, एडिटर चेतना सेठी तथा सभी कार्यक्रम चैयरमेन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए की गयी मेहनत की सभी सदस्यों ने दिल खोलकर प्रशंसा की। इस अवसर पर मञ्जूषा चंद्रा, शशि सोबती, भारती साहनी, पूनम गुप्ता, नीरज जैन, मनीषा जैन, अनीता गोयल, ऋतू मुंजाल, निशा एरन, सुषमा खंडेलवाल, मधु गोयल, ऋचा गुप्ता, नीलम गोयल, शशि सिंघल आदि ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

परीक्षाओं, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्र निर्धारित बैठक आयोजित
हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों के






