जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक एवं आसपास क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। एनएचएआई एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने के साथ ही आवागमन को सुचारु करना तथा कुंभ मेले के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है।

    इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने स्पष्ट किया कि किसी भी दिशा में अतिक्रमण सड़क ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का फड़, ठेली अथवा अन्य सामान रखा जाता है, तो संबंधित सामान को जब्त करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों एवं फड़-ठेली संचालकों से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार में मिठाई, पनीर, बेकरी उत्पादों सहित 08 खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लेकर जांच हेतु भेजे प्रयोगशाला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में

रजत पदक विजेता प्रीति पाल का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एक बार फिर जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेल में रजत पदक जीतकर देश व अपने समाज का नाम रोशन करने वाली प्रीति पाल ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर नमन किया। प्रीति पाल का मुजफ्फरनगर अहिल्याबाई चौक पर पहुंचने पर पाल समाज के प्रतिष्ठित लोगो ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए देश

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज प्रदेश में प्रथम 11 संस्थान सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को जनपद स्तरीय आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा ने ऑनलाइन माध्यम से की। सम्मेलन में मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। निजी अस्पतालों की

फेडरेशन सभागार में जेम पोर्टल के प्रभावी उपयोग एवं समाधान हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

​मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सरकारी खरीदारी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुलभता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आज फेडरेशन सभागार,में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने वाले विभाग के क्रेताओं को समय-समय पर हो रहे नवीन परिवर्तनों से अवगत कराना तथा पोर्टल संचालन

AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सूचना निदेशालय के सभागार में सूचना निदेशक, विशाल सिंह की अध्यक्षता में स्टेट हेल्थ एजेंसी, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु विकसित किए गए नवीन पोर्टल के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सूचना निदेशक श्री सिंह द्वारा पोर्टल को Go-Live

मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रीराम कालेज की टीम पहुॅची फाइनल में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर में चल रही मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन सेमीफाइनल मैच खेले गये। जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की क्रिकेट टीम ने एसडी कामर्स, मुजफ्फरनगर की टीम को हराकर फाइनल मैच में प्रवेश किया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई