मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सरकारी खरीदारी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुलभता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आज फेडरेशन सभागार,में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने वाले विभाग के क्रेताओं को समय-समय पर हो रहे नवीन परिवर्तनों से अवगत कराना तथा पोर्टल संचालन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान करना था। प्रशिक्षण के दौरान जेम पोर्टल सम्बन्धी जानकारी श्री तुषार अग्रवाल (ट्रेनर जेम प्रकोष्ठ द्वारा विस्तारपूर्वक उपलब्ध करायी गयी एवं विभागीय अधिकारियों को आ रही समस्याओं का तुरन्त लोगिन करके उत्कृष्ठ निराकरण किया गया।

प्रदेश में सरकारी खरीदारी को पूर्ण रूप से पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए 23 अगस्त 2017 के शासनादेश द्वारा जेम पोर्टल को अनिवार्य रूप से अंगीकृत किया गया था। जेम पोर्टल पर कार्य करने हेतु सर्वप्रथम विभाग का पंजीकरण अनिवार्य है। विभाग द्वारा ‘प्राइमरी यूजर’ के रूप में पंजीकरण कराया जाता है, जिसके द्वारा ‘सेकेंडरी यूजर’ नामित किए जाते हैं। ये उपयोगकर्ता बायर तथा आहरण-वितरण अधिकारी (DDO) के रूप में कार्य करते हैं।
पोर्टल पर पंजीकृत विक्रेताओं से सीधे खरीदारी की जा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने क्रेताओं के प्रश्नों एवं समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी सरकारी खरीदारी नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से पोर्टल के माध्यम से ही पूरी की जाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र जैस्मिन,सभी आहरण वितरण अधिकारी, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जिला उद्योग केन्द्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी अधिकारी के अधिकारी एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

हरिद्वार में मिठाई, पनीर, बेकरी उत्पादों सहित 08 खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लेकर जांच हेतु भेजे प्रयोगशाला
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में






